{"_id":"6aff39ca9c2a89a0b00c8025","slug":"253-couples-tie-the-knot-pledging-to-stay-together-for-life-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-182726-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: एक दूजे के हुए 253 जोड़े, जीवनभर साथ रहने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: एक दूजे के हुए 253 जोड़े, जीवनभर साथ रहने का संकल्प
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में 253 जोड़ों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लेकर जीवनभर साथ रहने का संकल्प लिया। हिंदू जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंधे तो एक मुस्लिम जोड़े का निकाह हुआ। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विवाह प्रमाणपत्र देकर सभी को आशीर्वाद दिया।
सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के सपनों को सम्मान दे रही है। आर्थिक तंगी अब शादी में बाधा नहीं बनेगी। राज्यसभा सदस्य प्रतिनिधि राय साहब सिंह ने इसे सरकार की सराहनीय पहल बताया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि योजना में प्रत्येक जोड़े पर सरकार एक लाख रुपये खर्च करती है। इसमें 64 हजार रुपये वधू के खाते में, 21 हजार रुपये की सामग्री और 15 हजार रुपये आयोजन के दौरान खर्च होते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में चार चरणों में अब तक 1103 जोड़ों का विवाह हुआ। पहले चरण में 288, दूसरे में 275, तीसरे में 287 और चौथे में 253 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे। संचालन डॉ. मो. अनीस और धर्मेंद्र ओझा ने किया।