{"_id":"5e7a38718ebc3e6fca005353","slug":"250-checked-in-kunda-and-32-in-maheshganj-pratapgarh-news-ald2718093143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा में 250 से अधिक व महेशगंज में 32 लोगों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा में 250 से अधिक व महेशगंज में 32 लोगों की हुई जांच
विज्ञापन
कोरोना को लेकर लोगों में अफवाहों के साथ ही दहशत का माहौल भी है। खासतौर से अब गांवों में पहुंच रहे बाहरी लोगों को दबाव बनाकर उन्हें अस्पताल जांच के लिए भेजा जा रहा है। कुंडा सीएचसी में मंगलवार को 250 से अधिक मरीजों की जांच हुई। इसके साथ ही क्षेत्र में दो टीमों को गांवों में जांच के लिए भेजा गया।
क्षेत्र में कोरोना का खौफ व्याप्त हो गया है। जैसे-जैसे बाहरी लोग गांव में पहुंच रहे हैं लेागों में खौफ बढ़ता ही जा रहा है। गांव के लोग आने वाले लोगों पर दबाव बनाकर उन्हें अस्पताल में जांच कराने के लिए भेज रहे हैं। वैसे भी तमाम लोग अपनी जिंदगी बचाने के लिए अब अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। अभी तक तो लोग इससे बचने का प्रयास कर रहे थे लेकिन अब वह अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच करा रहे हैं।
मंगलवार को अस्पताल में 250 से अधिक लोगों ने अपनी जांच कराई। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें गांव-गांव जाकर लोगों की जांच कर रही हैं। उधर महेशगंज सीएचसी में 32 मरीजों की जांच की गई। इसके अलावा सीएचसी में बनाई गई तीन टीमें गांव पहुंचकर लोगों की जांच कर रही हैं।