{"_id":"613e3fae8ebc3eb3a71bfa7b","slug":"25-km-road-to-be-built-from-ratanmai-to-amethi-border-pratapgarh-news-ald315603958","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतनमई से अमेठी की सीमा तक बनेगी 25 किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतनमई से अमेठी की सीमा तक बनेगी 25 किमी सड़क
विज्ञापन
road
रानीगंज तहसील क्षेत्र के लोगों को अब अमेठी जाने के लिए मकूनपुर होकर चक्कर नहीं लगाना होगा। नहर की पटरी पर बनी सड़क चौड़ी होगी और उसे बाईपास का रूप देने का खाका लोक निर्माण विभाग तैयार कर रहा है। सांसद संगमलाल गुप्ता ने रानीगंज तहसील के विकासखंड बाबा बेलखरनाथधाम के रतनमई से ताला अल्पिका नहर की पटरी, मकूनपुर, लौलीपोखताखाम होते हुए अमेठी जनपद की सीमा तक बनी सड़क को एमडीआर (मिडिल डिस्टिक रोड) घोषित करा दिया है।
करीब 25 सड़क का चौड़ीकरण होगा और सुदृढ़ीकरण कराकर बाईपास के रूप में प्रयोग होगा। 25 किमी के दायरे में रतनमई, अमरगढ़, पिपरीखालसा, खभोर, महुली, बेनीपुर, तिवारीपुर, मकूनपुर समेत दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन सुलभ होगा। इसके अलावा जिरियामऊ में सई नदी पर बनने वाले पुल से होकर शहर के लोग भी इन गांवों से होते हुए अमेठी जनपद आसानी से जा सकेंगे।
नया मालगोदाम रोड पर बनने वाले आरओबी से भी एमडीआर सड़क को जोड़ने की तैयारी है। सड़क के चौड़ीकरण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। अब लोक निर्माण विभाग प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है। सांसद संगमलाल गुप्ता ने बताया कि सड़क बन जाने से रानीगंज, शहर के अलावा पट्टी के नागरिकों को आवागमन में सहूलियत होगी।