{"_id":"645158ba81e4f931380fa627","slug":"2472-students-will-appear-in-the-examination-pratapgarh-news-c-3-1-119468-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 17 मई से नौ केंद्रों पर होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 17 मई से नौ केंद्रों पर होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं
Wed, 03 May 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 03 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा में शामिल होंगे 2472 छात्र-छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के नौ केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 17 मई से होंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें 2472 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह ने परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। मौलवी, मुंशी, आलिम, कामिल एवं फाजिल की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। मौलवी मुंशी की परीक्षाएं प्रथम पाली में सुबह आठ से 11 बजे तक और आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षाएं दूसरी पाली में दो से शाम पांच बजे तक होंगी। इसमें 2,472 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
24 मई तक होने वाली परीक्षा के लिए जनपद में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें रूआबुन्निशा अल्पसंख्यक बालिका विद्यालय सगरा सुंदरपुर, एमएच इंटर कॉलेज बरई कुंडा, मदरसा मौलाना आजाद ए उलूम शर्किया भंगवाचुंगी, मदरसा मुहययुल इस्लाम हायर सेकेंडरी स्कूल अलीमनगर सराय मकई, इस्लामिया इंटर कॉलेज रामपुर बजहा, मदरसा अरबिया काफियतुल उलूम प्रतापगढ़ सिटी, मदरसा अल फारुक दरगाह जगदीशपुर किठौली रानीगंज, मदरसा गुलिस्तां निश्वां मिर्जापुर चौहारी, अलअमीन पब्लिक स्कूल रेहुआ लालगंज है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
चित्र-- 36
मजदूरों का रूप धारणकर बच्चों ने मोहा मन
प्रतापगढ़। संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा में छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को श्रमिकों की वास्तविकता पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न प्रकार की भूमिकाओं में प्रदर्शन किया। बच्चों ने श्रमिकों के महत्व को बताते हुए उनके सम्मान का संकल्प लिया। अलिज्वा, इशांत, अवन्या अंशुमान, आयांश, प्रियान्वी, अथर्व अल्जिया, आमान,अनंत, आशी, माजखान और अवनी आदि बच्चों ने सफाईकर्मी, किसान, दूधवाला, सब्जी वाला, चाय वाला, कुली, मोची आदि के वेशभूषा में कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य समीना अख्तर ने छात्र-छात्राओं को श्रमिकों का महत्व बताया। शिक्षिका संध्या शुक्ला,अंकिता तिवारी, समा वरीश ने बच्चों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन रेनू सिंह ने किया।

चित्र