{"_id":"629a518c72fa4217ba27e068","slug":"235-regular-employees-will-be-deployed-in-medical-college-pratapgarh-news-ald3344296179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में 235 नियमित कर्मचारियों की होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में 235 नियमित कर्मचारियों की होगी तैनाती
विज्ञापन
डॉक्टर सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज में खाली पड़े 235 पदों पर जल्द नियमित कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। पीजीआई में परीक्षा कराने के बाद शासन इन कर्मचारियों का चयन करेगा। मेडिकल कॉलेज में अब आउटसोर्सिंग और संविदा पर कर्मचारियों को नहीं तैनात किया जाएगा।
डॉक्टर सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज में 173 स्टाफ नर्स, 30 पैरामेडिकल स्टॉफ व 32 टेक्नीशियन के पद रिक्त हैं। प्राचार्य डॉक्टर आर्य देशदीपक ने इन पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की थी। शुरू में शासन ने इन पदों को आउटसोर्सिंग के जरिए भरने का निर्देश दिया था लेकिन, लगातार मिल रही शिकायतों के बाद इस पर रोक लगा दी। अब मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग के जरिए कर्मचारी नहीं रखे जाएंगे।
खाली पड़े सभी पदों नियमित कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। शासन की तरफ से प्रदेश के सभी स्वशासी मेडिकल कॉलेजों में खाली पड़े पदों पर कर्मचारियों के चयन के लिए पीजीआई में परीक्षा कराई जाएगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेजों में तैनाती मिलेगी। शासन की तरफ से जल्द ही परीक्षा आयोजित की जा सकती है। मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों की संख्या बढ़ने के बाद मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर्य देशदीपक ने बताया कि सेवाप्रदाता के चयन पर तमाम सवाल उठ रहे थे। इस लिए शासन ने कर्मचारियों की तैनाती में बदलाव किया है। हालांकि इसके बाद लोक सेवा आयोग से परीक्षा पास करने वाले कर्मचारियों का ही चयन मेडिकल कॉलेज में होगा।
मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ डिजिटल एक्सरे
प्राचार्य डॉक्टर आर्य देशदीपक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्सरे की सुविधा मरीजों को मिलनी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को डिजिटल एक्सरे का शुभारंभ किया गया। अब मरीजों को डिजिटल एक्सरे कराने के लिए किसी प्राइवेट सेंटर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एक रुपये की सरकारी पर्चे पर मरीज अपना एक्सरे करा सकेंगे।