{"_id":"69e127a01ead8cfa810ec837","slug":"22-cartons-of-water-of-other-brands-seized-in-kashi-vishwanath-and-janata-express-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-165353-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: काशी विश्वनाथ व जनता एक्स. में दूसरे ब्रांड का 22 पेटी पानी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: काशी विश्वनाथ व जनता एक्स. में दूसरे ब्रांड का 22 पेटी पानी पकड़ा
विज्ञापन
रेलवे जंक्शन पर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन बरामद अवैध पानी। विभाग
मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन के साथ ट्रेनों में भी रेल नीर की जगह लोकल ब्रांड के बोतल बंद पानी की बिक्री हो रही है। बुधवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमआई नीरज सोमवंशी और आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार की संयुक्त टीम ने चेकिंग की। इस दौरान 22 पेटी बोतल बंद पानी पकड़ा गया।
सीएमआई और आरपीएफ की टीम ने बुधवार को प्लेटफॉर्म पर सीतापुर के वेंडर को दूसरे ब्रांड का पानी बेचते हुए पकड़ा। बृहस्पतिवार को देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस के एस-वन कोच से 12 पेटी और वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंचने पर एस-फोर कोच से 10 पेटी लोकल ब्रांड का पानी पकड़ा गया। टीम ने सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी को कार्रवाई की सूचना दी है।
वेंडर को मुहैया कराया जाता है लोकल ब्रांड का पानी
रेलवे विभाग के सूत्रों के मुताबिक, मोटी कमाई के चक्कर में सेल्समैन ट्रेन के वेंडर को लोकल ब्रांड का पानी मुहैया कराते हैं। सीएमआई नीरज सोमवंशी ने कहा कि नियमित रूप से जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती रहेगी।