फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   गोवंश की हत्या की आशंका पर पहुंची पुलिस

गोवंश की हत्या की आशंका पर पहुंची पुलिस

Tue, 22 Jan 2019 11:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
गोवंश की हत्या की आशंका पर पहुंची पुलिस
फोटो-
विज्ञापन

गोवंश की हत्या की आशंका पर पहुंची पुलिस
जगेशरगंज। सरसों के खेत में गोवंश की हत्या की आशंका पर भारी पुलिस बल मझार का पुरवा बांसी पहुंचा। अंतू थाना क्षेत्र के मझार का पुरवा बांसी में मंगलवार की सुबह सरसों के खेत की ओर गए लोगों को खून दिखा। जिससे लोगों को शंका हुई कि गोवंश को काटने के बाद अवशेष कुएं में डाल दिए गए हैं। खेत के मालिक रामानंद ने प्रकरण की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए कुएं की छानबीन करने लगी। हालांकि कुएं के भीतर कुछ भी स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा था। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंचकर छानबीन करने लगी। एसओ अंतू ने कहा यदि कोई तहरीर मिलती है तो छानबीन के बाद कार्रवाई होगी।

फोटो-
संविदा कर्मियों की हड़ताल जारी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहने का किया ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का मंगलवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने ऐलान किया कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पूरे जिले के स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों व आशा बहुओं ने एकजुट होकर सीएमओ कार्यालय पर मंगलवार को दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। उनका कहना है कि सामान कार्य सामान वेतन, विशिष्ट सेवा नीति नियमितीकरण, आउट सोर्सिंग से भर्ती पर रोक लगाने और आशाओं को सम्मानजनक मानदेय प्रदान किया जाए। अध्यक्ष सीएम शुक्ला, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री डॉ. एसबी शुक्ला, परिषद के अध्यक्ष राजेश मोहन, मंत्री रमाशंकर तिवारी और आईएलए के महामंत्री निर्भय प्रताप सिंह सहित अन्य संगठनों ने भी समर्थन करते हुए उनके आंदोलन को मजबूती प्रदान की। संविदा कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से जननी सुरक्षा योजना नियमित टीकाकरण मीजल्स रूबेला अभियान, आयुष ओपीडी और आयुष्मान भारत योजना समेत अन्य योजनाएं पूरी तरह से ठप पड़ी हैं। इस मौके पर राजशेखर, दीपक श्रीवास्तव, मो. नाजिम, संगिनी संघ की सुमन मिश्रा, आशा संघ की शशिबाला श्रीवास्तव, महामंत्री शैलेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैलेंस बिगड़ने से बेपटरी हुई थी मालगाड़ी
प्रारंभिक विभागीय जांच में फंसे पीडब्लूआई
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ यार्ड में मालगाड़ी के बेपटरी होने की प्रमुख वजह लोड से वैगन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। विभाग की जांच में अधिकारियों ने डीआरएम को भेजी रिपोर्ट में भी इसका जिक्र किया है। जिसमें सेक्शन के पीडब्ल्यूआई की गर्दन फंस सकती है। हालांकि खुद को फंसते देख इंजनियरिंग विभाग ने ड्राइवर और कैरेज विभाग को भी जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की, लेकिन सीनियर डीएसओ और डीएमई ने मौका मुआयना कर उनकी लापरवाही की पोल खोल कर रख दी। चर्चा है कि घटना को उलझाने के लिए संबंधित अधिकारी को फटकार भी लगाई और उनको ही जिम्मेदार माना।
सोमवार दोपहर यार्ड में आ रही मालगाड़ी वैगन उतरने से बेपटरी हो गई थी। हालांकि इसका ट्रेन संचालन पर कोई विशेष प्रभाव तो नहीं पड़ा लेकिन 12 घंटे तक खलबली जरूर मची रही। घटना की सूचना मिलने के बाद लखनऊ और बनारस से भागकर अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार करने में रात दो बज गए। जांच के दौरान घटना से जुड़ेे कर्मचारियों का बयान लेने के बाद अधिकारी इस नतीजे पर पहुंचे की घटना की वजह वैगन का संतुलन बिगड़ना था। सूत्रों के अनुसार गिट्टी एक हिस्से में थी। दूसरा हिस्सा खाली था। गाड़ी जिस जगह पर पलटी वहां पर कर्व था। गाड़ी जैसे मुड़ी सारी गिट्टी दूसरे भाग में आ गई । जिससे उस तरफ का हिस्सा खाली हो गया। एक तरफ लोड अधिक होने से वैगन का संतुलन बिगड़ गया और पटरी से उतर गया। एडीएन निहालुद्दीन ने बताया कि गिट्टी खाली होनी थी जो नहीं हो पाई। बैलेंस बिगड़ गया। प्रारंभिक जांच में हादसा इसी की वजह से होने की बात सामने आई है। यह काम सेक्शन पीडब्ल्यूडीआई का था। मामले की रिपोर्ट भेज दी गई है।


बिजली चोरी करने वाले पांच लोगों पर मुकदमा
रखहा। बिजली चोरी करने वाले पांच लोगों के खिलाफ विजिलेंस टीम ने मुकदमा दर्ज कराया है। कंधई थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र दिलीपपुर से संबंधित इब्राहिमपुर और बशीरपुर गांव में मंगलवार को विजिलेंस टीम के प्रभारी लालजी, मुख्य आरक्षी नारेंद्र बहादुर मिश्र, जेई बलवंत राम भारती और आरसी सिंह के साथ क्षेत्र में हो रहे कटियामारी की जांच में पहुंचे। इब्राहिमपुर गांव के समीर हसन पुत्र गुलकिताब, बशीरपुर गांव के शिवम शुक्ला पुत्र देवेंद्र शुक्ला, डीएम पांडेय पुत्र भोलानाथ, सत्यनारायण ,नंदलाल निवासी बसीरपुर कंधई तीन हार्स पावर की मोटर से सिंचाई कर रहे थे। विजिलेंस टीम ने जब कनेक्शन पूछा तो उपभोक्ता नहीं दिखा सके। जिससे विजिलेंस टीम के प्रभारी ने सभी के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा कंधई थाने में दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed