फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   एआरटीओ कार्यालय में पुलिस की छापामारी

एआरटीओ कार्यालय में पुलिस की छापामारी

Sat, 05 Jan 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में पुलिस की छापामारी
एआरटीओ कार्यालय में पुलिस की छापामारी
विज्ञापन

दर्जन भर दलाल धराए, कई पुलिस को देखकर हुए फरार, हो रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। एआरटीओ कार्यालय में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार दोपहर छापामारी की। इस दौरान हडक़ंप मच गया। दर्जन भर दलालों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि कई भाग निकले। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों से पहले दलाल पहुंच जाते हैं। शाम पांच बजे तक वह एआरटीओ कार्यालय के आसपास मौजूद रहते हैं। कार्यालय के कुछ बाबुओं से सेटिंग कर वह कमाई करते हैं। शुक्रवार दोपहर बाद कोतवाली पुलिस एआरटीओ कार्यालय पहुंच गई। पुलिस को देखकर दलाल भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने दर्जनभर लोगों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

दीवार गिराने का विरोध करने पर पीटा
प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र में दीवार गिराने का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर कुनबे की पिटाई कर दी। गर्भवती महिला के साथ अश्लील हरकत करने के साथ उसकी सोने की जंजीर भी छीनकर भाग गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की है। कंधई थाना क्षेत्र के प्रानपुर गांव निवासी हरिप्रसाद यादव ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि शुक्रवार को कंधई पुलिस के साथ कुछ लोग पहुंचे और दीवार गिराने लगे। पत्नी ने विरोध किया तो मारने के लिए दौड़ा लिया। गर्भवती बहू की पिटाई करने के साथ अश्लील हरकत की। उसकी जंजीर छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो...
सांख्यिकी अधिकारी की पत्नी ने कार्यालय में किया हंगामा, की तोडफ़ोड़
सूचना पर पहुंची पुलिस उठा ले गई थाने, आधे घंटे बाद हो गया समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बचत कार्यालय में पहुंची सांख्यिकी अधिकारी की पत्नी ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को लेकर थाने चली गई। अधिकारी को भी बुलवा लिया। कुछ देर बाद समझौता करवा दिया।
बचत कार्यालय में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर तैनात यशवंत कुमार ने एक युवती से चार साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। कुछ दिनों बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। युवती पहले भी कई बार बचत कार्यालय से महिला थाने तक हंगामा कर चुकी है। महिला का आरोप है कि यशवंत ने उसे मीराभवन में एक कमरा दिला दिया है। जहां वह अकेली रहती है। कभी-कभार वह आता है। न तो खाने के लिए और न ही कमरे का किराया दे रहा है। इससे नाराज होकर वह शुक्रवार को बचत कार्यालय पहुंच गई और हंगामा करना शुरू कर दिया। विवाद बढने के बाद तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को कोतवाली ले गई। अधिकारी को भी बुलवा लिया। दोनों के बीच समझौता करवा दिया। कोतवाल ने बताया कि दोनों के बीच समझौता हो गया है।
करंट की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत
बगैर शटडाउन लिए छानापार गांव में गया था विद्युत लाइन ठीक करने
अमर उजाला ब्यूरो
बीरापुर। फतनपुर थाना के छानापार गांव में विद्युत लाइन ठीक करते समय प्राइवेट लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। फतनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फतनपुर के पडवा नसिरपुर निवासी सुरेश यादव (38) प्राइवेट लाइन मैन था। फतनपुर के छानापार गांव में बिजली बनाने गया था। बगैर शटडाउन लिए ही वह पोल पर चढक़र बिजली बना रहा था। इस बीच बिजली आ गई। करंट की चपेट में आने से वह पोल से नीचे जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही लाइनमैन के परिजनों को घटना की जानकारी दी। हादसे की खबर सुनते ही रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

कोहंड़ौर में नेत्र शिविर 6 को
मकूनपुर। कोहड़ौर स्थित सूर्यनारायण आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में 6 जनवरी को नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय मुंशीगंज के डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य एसएन गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed