फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अखाड़ा बना स्कूल, ठप हुई पढ़ाई-लिखाई

अखाड़ा बना स्कूल, ठप हुई पढ़ाई-लिखाई

Tue, 18 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अखाड़ा बना स्कूल, ठप हुई पढ़ाई-लिखाई
आसपुर देवसरा विकास खंड के बाबा मानशाह जूनियर हाईस्कूल रत्तीपुर में प्रबंधकीय विवाद के चलते आए दिन स्कूल और आफिस में ताला जड़कर बवाल करने वाले प्रबंधक को बीएसए ने नोटिस थमाया है। प्रबंधक के इस बवाल से स्कूल में पढ़ाई -लिखाई ठप हो गई है। बीएसए ने चेताया है कि अगर हरकत पर रोक नहीं लगी, तो कड़ी की जाएगी।
विज्ञापन


जिले के आसपुर देवसरा के बाबामानशाह जूनियर हाईस्कूल रत्तीपुर दो माह से प्रबंधकीय विवाद के चलते अखाड़ा बना हुआ है। प्रबंधक और कर्मचारियों के बीच होने वाले विवाद से स्कूल में पठन-पाठन जहां ठप हो गया है, वहीं स्कूल आने वाले तमाशबीन बने रहते हैं।
विज्ञापन


दरअसल में कोर्ट के आदेश पर प्रबंधक को पिछले माह स्कूल संचालन की जिम्मेदारी मिल गई, इसके बाद प्रबंधक स्कूल के शिक्षकों को हटाकर नई तैनाती करना चाह रहे हैं। इसी बात को लेकर शिक्षकों और प्रबंधक के बीच आए दिन हंगामा होता रहता है। इधर बीएसए ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया है। स्कूल के हेडमास्टर ने पंकज सिंह ने प्रबंधक के हरकत की शिकायत बीएसए से की थी। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद बीएसए अशोक कुमार सिंह ने प्रबंधक को कड़ा पत्र थमाया है। बीएसए ने कहा कि स्कूल में अनावश्यक दखल देना कतई उचित नहीं है। बीएसए ने चेताया है कि अगर दुबारा इस तरह की हरकत की गई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


278 मत पाकर रमाशंकर वर्मा बने उमरी के कोटेदार
संडवा चंद्रिका (ब्यूरो)। क्षेत्र के उमरी गांव में कोटा चयन के लिए हुई खुली बैठक में 278 मत पाकर रमाशंकर वर्मा को नया कोटेदार चुना गया है। दूसरे नंबर पर अब्दुल माबूद रहे जिन्हें 201 मत मिले। उदयराज वर्मा को 178, राजबहादुर यादव को 144 और राम बहादुर विश्वकर्मा को एक भी मत नहीं मिले। एडीओ पंचातत दयाराम सरोज के देखरेख में हुए चुनाव में प्रमुख रुप से सुरेंद्र मिश्र, बीडीसी सदस्य कीर्तिलता मिश्र, राजेश मिश्र, नीरज मिश्र, कौशल मिश्र, संतोष मिश्र, विश्वनाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed