फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   हिंदी सबसे सरल भाषा

हिंदी सबसे सरल भाषा

Fri, 14 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
हिंदी सबसे सरल भाषा
जिलेभर में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। समाजिक संगठनों, विद्यालयों, कार्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान वक्ताओं ने हिंदी भाषा की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में हिंदी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह ने कहा कि हिंदी के अलावा कोई भी भाषा राष्ट्र भाषा बनने की स्थिति में नहीं है। इसके लिए सबको आगे आना होगा। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता कृपाशंकर ओझा ने व संचालन दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर सम्मेलन के मंत्री अनिल प्रताप त्रिपाठी डा. दयाराम मौर्य रत्न, उमाशंकर सिंह, राधेकृष्ण त्रिपाठी आदि ने भी अपने विचार रखे। चिलबिला बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हिंदी दिवस का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अखिलेश पांडेय ने कहा कि हिंदी भाषा सबसे सरल भाषा है। इस भाषा के माध्यम से सहजता से अपने भावों को व्यक्त किया जा सकता है। इसकी महत्ता हमेशा बनी रहेगी। प्रधानाध्यापक दिग्विजय नाथ पांडे ने कहा कि हिंदी देश की पहचान है। भाषा में आकर्षणयुक्त है।
विज्ञापन


समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य ने कहा कि हिंदी भाषा का विकास सभी का दायित्व है। इसके उत्थान के प्रति सभी को जागरूक होना होगा। समय- समय पर कार्यक्रम आयेाजित कर लोगों को प्रेरित करना होगा। इस अवसर पर आयोजित शुद्ध लेखन, उच्चारण प्रतियोगिता में बच्चोें ने बढ़चढ़कर भाग लिया। प्रबंधक संतोष कुमार ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। नगर के संगम इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस पर बच्चों ने नाटक, गीत, संगीत की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। हर किसी ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर प्रबंधक लालजी सिंह, प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने हिंदी को एक समृद्ध भाषा बताया। कहा कि अंतर्राष्ट्रीय भाषा बनाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयेाजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। तिरंगे के समान ही हिंदी का सम्मान होना चाहिए। अध्यक्षता सागर सत्यार्थी ने व सचंालन रामप्रकाश पांडेय ने किया। इस अवसर पर प्रकाश त्रिपाठी, अनमोल, अनुराग, रीता पंाडेय आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयेाजन हुआ। प्रथम केपी कालेज के प्रिंस कुमार, द्वितीय बीएस मेमोरियल के अंश सिंह व तृतीय पुरस्कार तत्सम एवं शोएब को मिला। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता हरिनारायण मिश्र ने अपने विचार रखे। राजा दिनेश सिंह कन्या इंटर मीडिएट कालेज बढनी में प्रधानाचार्या निर्मला पंाडेय की अध्यक्षता में हिंदी दिवस का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उन्होंने हिंदी के उत्थान को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed