फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   21 new buses will join the fleet of Pratapgarh depot.

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ डिपो की बेड़े में शामिल होंगी 21 नई बसें

Fri, 13 Sep 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 13 Sep 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
21 new buses will join the fleet of Pratapgarh depot.
प्रतापगढ़ डिपो के बेड़े में 40 सीट वाली 15 बसें और 65 सीट की छह बड़ी बसें जल्द शामिल होंगी। निगम मुख्यालय से स्वीकृति मिल चुकी है। डिपो कार्यशाला कानपुर में बसों को तैयार किया जा रहा है। जल्द ही डिपो में नई बसें पहुंचेंगी। नई बसों के आने से लोकल रूट पर भी इनका संचालन नियमित रूप से हो सकेगा।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ डिपो में इस समय निगम की 63 बसें हैं। इनमें से 10 बसाें को निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया गया है। ऐसे में प्रतापगढ़ डिपो में निगम की 53 बसें बची हैं। विभिन्न मार्गों पर इनका संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले के ग्रामीण इलाकों में कई मार्ग ऐसे हैं, जहां तक बस सेवा नहीं पहुंच पा रही है। रोडवेज एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि शासन ने बस की मांग की गई थी। शासन ने 21 बसें देने के लिए हरी झंडी दे दी है। कानपुर डिपो के कार्यशाला से बसें दिवाली के पहले मिल जाएंगी। 21 नई बसें आने से जिले के लोगों को काफी सहूलियत होगी। जिन बड़े बाजारों से निगम की बसों का संचालन अभी नहीं हो रहा है, वहां से भी जल्द चालू कर दिया जाएगा। अनुबंधित बसों काे गांव-गांव के बाजारों से जोड़ा जाएगा। जिससे यात्रियों की दिक्कतें दूर हो और निगम की आय बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों पर बस संचालन के लिए शासन के पास भेजा प्रस्ताव
- कुंडा से प्रतापगढ़
- कुंडा से प्रयागराज
-परियावां से प्रयागराज
- परियावां से प्रतापगढ़
- बाघराय से प्रतापगढ़
- कटरा गुलाब सिंह बाजार से प्रतापगढ़
- कटरा गुलाब सिंह बाजार से प्रयागराज
- कटरा गुलाब सिंह बाजार से कानपुर, दिल्ली
- रानीगंज से प्रयागराज
- रानीगंज से प्रतापगढ़, लखनऊ
- रानीगंज से दिल्ली
- सैफाबाद से प्रयागराज, अयोध्या
- प्रतापगढ़ से प्रयागराज तीन बस
- प्रतापगढ़ से दिल्ली तीन बस
- प्रतापगढ़ से वाराणसी दो
- प्रतापगढ़ से कानपुर एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed