फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बालिकाओं ने बालकों को छोड़ा पीछे

बालिकाओं ने बालकों को छोड़ा पीछे

Sat, 27 Apr 2019 07:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
बालिकाओं ने बालकों को छोड़ा पीछे
बालिकाओं ने बालकों को छोड़ा पीछे
विज्ञापन

हाईस्कूल में 79 प्रतिशत, इंटर में 67 प्रतिशत बालिकाएं हुईं उत्तीर्ण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बालिकाओं को बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार को आए परिणाम में हाईस्कूल की 79.0 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 67.0 प्रतिशत बालिकाएं सफल रही हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में बालिकाओं को बालकों की अपेक्षा अधिक सफलता मिली है। जबकि परीक्षा में बालकों की संख्या अधिक थी और बालिकाओं की कम। हाईस्कूल की परीक्षा में 79.0 प्रतिशत बालिकाएं और 68.0 प्रतिशत बालक सफल हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 54.53 प्रतिशत बालक और 67.0 प्रतिशत बालिकाएं सफल हुई हैं। जबकि बोर्ड परीक्षा में आवेदन करने वालों में सबसे अधिक बालकों की संख्या थी।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान कुर्सी से चिपके रहे सीडीओ और डीडीओ
संत अंथोनी कालेज में प्रारंभ हुआ मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मतदानकर्मियों का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शनिवार से प्रारंभ हो गया। एक बूथ के चारों के कर्मचारियों को एक साथ बैठाकर सकुशल चुनाव कराने का टिप्स मास्टर टे्रनरों ने दिया। प्रशिक्षण के दौरान सीडीओ और डीडीओ कुर्सी से चिपके रहे। कूलर के सामने बैठकर कर्मचारियों को हिदायत देते रहे, मगर उन्होंने कर्मचारियों से मुखातिब होना मुनासिब नहीं समझा। पहले दिन के प्रशिक्षण में 11 लोग अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के संत अंथोनी इंटर कालेज में शनिवार से प्रारंभ हुआ मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण तीन मई तक चलेगा। शनिवार और रविवार को कुंडा बाबागंज के मतदान कार्मिकों को सफलतापूर्वक चुनाव कराने के टिप्स दिए गए। अब 29 अप्रैल से प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र के मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। शनिवार को हुए प्रशिक्षण में एक बूथ पर तैनात होने वाले चारों कर्मचारियों को एक साथ बैठाकर टे्रनिंग दी गई। मास्टर टे्रनरों ने मतदान कार्मिकों के सभी सवालों का जवाब दिया और ईवीएम व वीवीपैट मशीन चलाने के तरीकों के बारे में बताया। प्रशिक्षण का नेतृत्व कर रहे सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह और डीडीओ सुदामा प्रसाद गर्मी की दुहाई देकर कूलर के पास बैठे रहे। जबकि बीएसए, डीआईओएस, डायट प्राचार्य को प्रशिक्षण कक्षों में भेजकर जानकारी जुटाते रहे। पहली पाली की प्रशिक्षण में तीन जबकि दूसरी पाली के प्रशिक्षण में आठ लोग गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed