फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Prayagraj: BJP leader's father killed in land dispute

जमीनी विवाद में भाजपा नेता के पिता को मार डाला

Sun, 14 Apr 2019 01:13 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 14 Apr 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: BJP leader's father killed in land dispute
crime - फोटो : प्रतापगढ़
जमीन विवाद में भाजपा नेता के पिता को लाठी डंडे से मारपीट कर पड़ोसियों ने मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों ने मृतक की बहू व बेटे को भी जमकर पीटा। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गौरामाफी निवासी जिलानी खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष हैं। पड़ोसी सुबेदार यादव से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार की सुबह आबादी की जमीन पर जबरन कब्जा करने को लेकर पड़ोसी सुबेदार यादव से कहासुनी होने लगी। देखते ही सुबेदार पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। यह लोग जिलानी के भाई कासिम (30) पुत्र गुलजार अहमद को पीटने लगे।
विज्ञापन


बेटे को मार खाते देख पिता गुलजार (65) बचाने दौड़ पड़े। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें लाठी-डंडे से पीट दिया, जिससे वह गिर पड़े। बीचबचाव करने पहुंची जिलानी की पत्नी राबिया (35) को भी पीटकर घायल कर दिया। गांव के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। आननफानन में गुलजार समेत सभी घायलों को लेकर परिजन नजदीकी अस्पताल पहुंचे। वहां गुलजार की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पहुंचते ही डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन बिलखने लगे। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेज दिया। घटना के बाद गौरामाफी में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि मामूली विवाद के दौरान धक्कामुक्की की बात सामने आई है। गिरने के कारण गुलजार की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

देवसरा थाना क्षेत्र के गौरामाफी निवासी कासिम का आरोप था कि आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। कासिम पक्ष के लोग लगातार पुलिस से शिकायत करते रहे, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। लोगों का कहना था कि यदि पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लिया होता तो शायद घटना न होती।

जिला अस्पताल में गुलजार को डाक्टरों ने मृत घोषित करते हुए शव को मर्चरी में बंद कर कोतवाली पुलिस को सूचना भेज दी। इस बीच कुछ लोग मर्चरी में ताला बंद होने के चलते टूटी खिड़की से भीतर झांकने लगे। तभी इस बात का हल्ला मच गया कि अभी गुलजार जिंदा हैं। उन्हें जबरन मुर्दा बताया जा रहा है। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। परिवार के लोगों के दबाव पर फिर से मर्चरी खुलवाई गई। लोगों को भरोसा होने के बाद ही मर्चरी का ताला दोबारा बंद किया गया।


भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष जिलानी खान के पिता गुलजार को हमलावरों ने लाठी-डंडे से पीटा था। सूत्रों की मानें तो उनके सिर में चोट के निशान मिले। जिससे उनकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed