फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   निंदा नहीं निदान करो, पाकिस्तान और आतंकवाद पर प्रहार करो

निंदा नहीं निदान करो, पाकिस्तान और आतंकवाद पर प्रहार करो

Fri, 15 Feb 2019 08:14 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
निंदा नहीं निदान करो, पाकिस्तान और आतंकवाद पर प्रहार करो
फोटो-
विज्ञापन

निंदा नहीं निदान करो, पाकिस्तान और आतंकवाद पर प्रहार करो
अमर उजाला की पहल पर संगठनों ने निकाला कैंडिल मार्च
गम और गुस्से के बीच शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
कुंडा। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत से लोगों में उबाल है। शुक्रवार को गम और गुस्से के साथ लोग सड़कों पर उतरे। जगह-जगह पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले फूंके गए। अमर उजाला की पहल पर कई संगठनों ने एक साथ कैंडिल मार्च निकाला। लोगों ने कहा कि हमें कड़ी निंदा सिर्फ कार्रवाई चाहिए।
कुंडा दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसके साथ ही न्यायालय परिसर में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट घनेंद्र कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद कस्बे में जुलूस निकालकर कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष सिविल बार दिनेश मणि त्रिपाठी, अध्य्क्ष तहसील बार तीरथराज मिश्र, पं. हनुमान प्रसाद पांडेय, सत्य नारायण, अखिलेश शुक्ल, वैभव पांडेय, राजदीप, नईम अहमद, कमलाकांत मिश्रा, पुष्पेश पांडेय, अनुज सिंह, रवि सिंह, अनिल शुक्ल, जयेंद्र यादव, सुधाकर तिवारी, अमन केसरवानी, मोनू ओझा, राजीव शुक्ला, धीरेंद्र मिश्र, हरेंद्र, गोविंद शुक्ल, शीतल प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे। तहसील में नायब तहसीलदार के नेतृत्व में शोकसभा हुई। इसमें तहसील के संग्रह अमीनों, अनुसेवकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


राजाभैया यूथ ब्रिगेड ने की भर्त्सना
बेंती राजभवन में राजाभैया यूथ ब्रिगेड एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष राजाभैया के निर्देश पर शोक सभा हुई। इस दौरान घटना की घोर भर्र्त्सना की गई। इस दौरान सचिव हरिओम शंकर श्रीवास्तव, इंद्रदेव पटेल, रामसुमेर सेठ, त्रिवेणी सिंह, छेदी यादव, विजय प्रताप सिंह, सुशील श्रीवास्तव, राजेश यादव, पप्पू यादव, सतीश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आशुतोष कुमार, ओम प्रकाश, राम नरेश, विकास, रामनाथ, शांति मौर्या, अन्नू सिंह, सन्नू सरेाज, पुष्पा, सबीना बानो आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में शोक के बाद अवकाश
इसी तरह से बजरंग इंटर कालेज में प्रधानाचार्य दिनेश सिंह, रामशंकर पांडेय, उमाशंकर सिंह, चिरंजीव श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह,अरुण सिंह, राजधर सिंह, अरुण मिश्र के नेतृत्व में शोक सभा हुई। इसके बाद विद्यालय में शोकावकाश हो गया। त्रिलोचन प्रसाद इंटर कालेज में प्रधानाचार्य पवन श्रीवास्तव, केसरी नंदन पांडेय, प्रदीप सिंह, राजेश यादव, रमेश शुक्ला, सुरेश यादव, अंकित मल्होत्रा, आदित्य श्रीवास्तव के संयोजन में शोक सभा की गई। रानीगिरजा देवी बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अल्का मल्होत्रा, प्रमिमा भटटाचार्य, नीलम सिंह, सुमेधा श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, पूनम, प्रतिक्षा, प्रिया, किरन के संयोजन में शोकसभा हुई। इसी तरह से बजरंग महाविद्यालय में भी शोकसभा हुई और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। राजा त्रिलोचन प्रसाद प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र एवं महाविद्यालय व लघु माध्यमिक विद्यालय कंदई में भी शोक सभा का आयोजन कर प्राचार्य डा. मिथिलेश कुमार मिश्रा ने शोकावकाश कर दिया। कुंडा के अमीर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और शोकावकाश हो गया। इसके साथ ही सीयचसी में अधीक्षक डा. एस हैदर, इंटर कालेज सुंदरगंज में प्रधानाचार्य रमाकांत अनिल, इंटर कालेज बारौ में प्रबंधक छीरसागर तिवारी, जीपी पब्लिक स्कूल में अरूण राय, ज्ञानोदय विद्यालय में माताप्रसाद यादव, इंटर कालेज कोर्रही में प्रबंधक पारसनाथ यादव, इंटर कालेज हरिहरपूर में प्रबंधक किरन वर्मा, मां गोमती स्मारक महाविद्यालय भाव में प्रवंधक मनीष शुक्ला, शीतला प्रसाद महाविद्यालय बिहार में प्रवंधक राकेश तिवारी, इंटर कॉलेज कमासिंन में प्रधानाचार्य सदाफल तिवारी, बालभारती इंटर कॉलेज उमरीकोटिला में प्रवंधक डा.अयोध्या प्रसाद चौरसिया ने बच्चों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी।


सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
डेरवा बाजार में विश्व हिंदू परिषद ने श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही सरकार से कुछ दिन के लिए देश के विकास को छोड़कर पाकिस्तान के विनाश की चिंता करने की बात कही। इसके साथ ही चौराहे पर पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष ओम मिश्र, युवा नेता विजय मिश्र, उदय मिश्र, राहुल गुप्ता, नितिन शुक्ल, अवध नरेश सिंह, हवलदार तिवारी, अशोक मिश्र, मनोज गुप्ता, सुनील गुप्ता, रवि सिंह आदि लोग मैजूद रहे। बाबागंज के लखपेड़ा बाजार में प्रधानसंघ बाबागंज अध्यक्ष प्रभाकर सिंह की अगुवाई में पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए गए। शोक सभा के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री से एक और सर्जिकल स्ट्राइक कराने के लिए देश के बहादुर सैनिकों के हाथ खोलने की मांग की। इस दौरान रामशंकर पांडेय, राजवर्धन सिंह, अनुज सिंह, रमन सिंह, इंद्रेश उपाध्याय, अक्षय द्विवेदी, मो. रशीद, मो. अनीस, मो. रईस, कैलाश पटेल, लल्लू सोनी, कोमल सरोज आदि मौजूद रहे। बाघराय के कमासिन बाजार में भाजपा काशीप्रांत के क्षेत्रीय मंत्री पवन गौतम की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजेश मिश्रा राजन, अभिनव मिश्र, मुन्नालाल, ओम प्रकाश मौर्य, प्रेमचंद पाल, कमलेश सरोज, बेनी प्रसाद शुक्ला, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा बाघराय थाना परिसर में थानाधयक्ष नन्हेलाल यादव सहित अन्य लोगों ने देर शाम शहीद पट के पास कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।उधर प्रबंधक महासभा ने भी मनीष शुक्ल टीसू के नेतृत्व में शोक सभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बाघराय व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. बांकेलाल चौरसिया, अनिल पांडेय, देवी शंकर मिश्रा, अल्पनाथ तिपाठी, रामखेलावन यादव, राकेश केसरवानी आदि लोगों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके साथ ही यादव महासभा ने भी शोकसभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उधर चामुंडा धाम बाघराय से शहीदों के सम्मान में बाइक रैली निकाली गई। सभी ने पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रशांत मिश्र, वीरेंद्र तिवारी, संतोष पांडेय, अनिल पांडेय, श्यामू मिश्र, पिंटू, अमित मिश्र, राजकुमार यादव, अतुल सिंह, शंकरलाल आदि शामिल रहे। परियावां के जनता जूनियर हाईस्कूल इंटर कालेज में भी शिक्षक व छात्रों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उधर बाबूगंज बाजार में युवाओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया। इस दौरान उमेश सोनकर, सोनू सोनकर, चंद्र प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे। देर शाम सरदार साके सिंह ने भी भारी संख्या में लोगों के साथ कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पाकिस्तान और आकंतवाद के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। उधर गुड्डू गुप्ता के नेतृत्व में भी कैंडल मार्च निकाली गई तो व्यापार मंडल की तरफ से शिवकुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में कैंडिल मार्च कुंडा में निकाला गया। इस दौरान सभी ने पुलवामा में हुए भीषण नरसंहार को भयावह करार देते हुए इसके जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed