फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आवारा मवेशियों के लिए अब प्रधान बनवाएंगे कांजी हाउस

आवारा मवेशियों के लिए अब प्रधान बनवाएंगे कांजी हाउस

Wed, 30 Jan 2019 07:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
आवारा मवेशियों के लिए अब प्रधान बनवाएंगे कांजी हाउस
आवारा मवेशियों के लिए अब प्रधान बनवाएंगे कांजी हाउस
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को मिला कांजी हाउस निर्माण का अधिकार
मनरेगा, राजवित्त आयोग से निर्माण का खुला रास्ता
सप्ताह भर में आवारा पशुओं से किसानों को मुक्ति दिलाने का चला अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के आवारा पशुओं से किसानों को राहत देने के लिए अब ग्राम पंचायतों को कांजी हाउस निर्माण कराने का अधिकार दे दिया गया है। ग्राम पंचायतें स्थल का चयन कर पहले अस्थायी और बाद में स्थायी कांजी हाउस का निर्माण कराएंगी। एक सप्ताह के अंदर आवारा पशुओं को अंदर करने के लिए अभियान चलाया गया है।

किसानों की लहलहाती फसल को नष्ट करने वाले आवारा पशुओं से किसानों को तात्कालिक राहत देने के लिए अब ग्राम पंचायत स्तर पर कांजी हाउस का निर्माण कराया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर खाली पड़ी चारागाह की जमीन पर कांजी हाउस बनवाने के लिए पहल तेज कर दी गई है। जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को भेजे पत्र में ग्राम पंचायतों में अविलंब स्थल का चयन कर पहले अस्थायी और बाद में स्थायी कांजी हाउस बनाकर आवारा पशुओं को रखा जाएगा। कांजी हाउस में रहने वाले पशुओं को चारा-पानी देने के लिए एक-एक व्यक्ति की तैनाती की जाएगी। शीर्ष अधिकारियों ने किसानों को तात्कालिक राहत देेने के लिए यह फैसला लिया है। कांजी हाउस निर्माण के लिए धन की कोई कमी न पड़े, इसके लिए मनरेगा और राजवित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि से कच्चा और पक्का कार्य कराया जा सकता है। अफसरों का मानना है कि ग्राम पंचायत स्तर पर कांजी हाउस का निर्माण होने से आवारा पशुओं पर नियंत्रण करने में आसानी होगी। सीबीओ डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि सीडीओ की ओर से सभी बीडीओ को पत्र भेजा जा चुका है। जल्द ही इस दिशा में कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed