फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कुंभ की ब्रांडिंग के लिए गांव-गांव घूमेगी ‘सरकार’

कुंभ की ब्रांडिंग के लिए गांव-गांव घूमेगी ‘सरकार’

Mon, 03 Dec 2018 11:18 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
कुंभ की ब्रांडिंग के लिए गांव-गांव घूमेगी ‘सरकार’
फोटो
विज्ञापन

कुंभ की ब्रांडिंग के लिए गांव-गांव घूमेगी ‘सरकार’
एलईडी वाहन से घूम-घूमकर बताई जाएगी महापर्व की महत्ता, एक महीने चलेगा कार्यक्रम
कुंभ की ऐतिहासिकता, पौराणिक महत्व के साथ सरकार की तरफ से दी जाने वाली सुविधाओं का भी होगा प्रचार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। संगम की रेती पर कुंभ को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए ब्रांडिंग में जुटी योगी सरकार प्रदेश के सभी जिलों में हर गांव-बाजार में जाएगी। एलईडी वाहन से घूम-घूमकर कुंभ की महत्ता, इसके पौराणिक महत्व के साथ-साथ सरकार की तरफ से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। शासन की तरफ से सोमवार को कुंभ की ब्रांडिंग के लिए एलईडी वाहन प्रतापगढ़ पहुंचा। अब अगले एक महीने तक इसके जरिए लोगों को कुंभ चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
प्रयागराज में 15 जनवरी से 4 मार्च तक होने वाले कुंभ की भव्यता के लिए योगी सरकार ने पूरी ताकत झोंक रखी है।
देश-विदेश में ‘यूपी नहीं देखा तो इंडिया नहीं देखा’ के स्लोगन के साथ जहां कुंभ का ब्रांडिंग की जा रही है, वहीं प्रदेश के जिलों में अब सरकार ‘चलो कुंभ चलें’ के नारे साथ गांव-गांव और सभी प्रमुख कस्बों में पहुंचेगी। इसके तहत सोमवार को एक एलईडी वाहन प्रतापगढ़ पहुंचा। अगले एक महीने तक जिले के सभी गांवों और बाजारों में इस एलईडी के जरिए लोगों को कुंभ के इतिहास, इसकी महत्ता और प्रमुख स्नान पर्वों के बारे में जानकारी दी जाएगी। वीडियो फिल्म के जरिए अखाड़ों के शाही स्नान, प्रयागराज के अन्य प्रमुख महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में भी बताया जाएगा। सरकार कुंभी में अपनी ओर से मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताएगी। कुंभ में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस टेंट सिटी और सहायता शिविरों से लोगों को परिचित कराया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कुंभी की ब्रांडिंग के लिए जिले में भेजी गई एलईडी वैन को सोमवार को जिलाधिकारी शंभु कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सूचना और जनसंपर्क विभाग की तरफ से लखनऊ से आई एलईडी वैन जिलाधिकारी आवास पहुंची। जहां से उसे जिलाधिकारी ने जिले में लोगों को कुंभ के बारे में जानकारी देने के लिए रवाना किया। इस मौके पर एडीआईओ सविता यादव समेत सूचना विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पहले दिन भगवाचुंगी चौराहे पर लोगों को दी गई जानकारी
कुंभ की ब्रांडिंग के लिए पहुंची एलईडी वैन से पहले दिन सोमवार को भंगवाचुंगी चौराहे पर लोगों को फिल्म दिखाई गई। अगले दो-तीन दिनों तक शहर में लोगों को कुंभ से जुड़ी सूचनाएं दी जाएगी। इसके बाद वैन को ग्रामीण इलाकों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed