{"_id":"5b1be8344f1c1ba46e8b732c","slug":"201528555572-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में घायल प्रमुखपति से मिलने पहुंचे सांसद और विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले में घायल प्रमुखपति से मिलने पहुंचे सांसद और विधायक
Updated Sat, 09 Jun 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले में घायल मंगरौरा ब्लाक प्रमुख कंचन पटेल के पति कुलदीप पटेल का हाल जानने के लिए शनिवार को सांसद हरिवंश सिंह और सदर विधायक संगमलाल गुप्ता लखनऊ पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कुलदीप पटेल पर हुए हमले की निंदा करते हुए भरोसा दिया है कि उनके साथ न्याय होगा।
लखनऊ स्थित किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में भर्ती मंगरौरा ब्लाक प्रमुख पति कुलदीप पटेल के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी करने सांसद हरिवंश सिंह शनिवार को लखनऊ पहुंचे। सांसद के लखनऊ पहुंचने से प्रमुखपति को और भी बल मिल गया है। इसके पूर्व विधायक सदर संगमलाल गुप्ता, विधायक रानीगंज धीरज ओझा के साथ ही जिले के एक और विधायक ने कुलदीप पटेल के पक्ष में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्याय की मांग की थी। सांसद ने प्रमुख पति को भरोसा दिया है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में गुंडों और माफियाओं का राज नहीं चलेगा, उन्होंने जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। इधर सांसद ने बताया कि अपनादल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पटेल लखनऊ आ रहे हैं। उसी दिन मुख्यमंत्री से मिलकर घटना के बारे में अवगत कराया जाएगा।