फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   नहर निकालने का ग्रामीणों ने किया विरोध

नहर निकालने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Mon, 15 Jan 2018 08:12 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
नहर निकालने का ग्रामीणों ने किया विरोध
सांगीपुर। दर्जनों ग्रामीणों ने खेत से नहर जाने का विरोध किया है। सोमवार को धारूशाहपुर गांव में लेखपाल और नहर विभाग के अमीन ने खेत की पैमाइश की। इस दौरान तमाम किसानों ने पैमाइश और नहर निकालने का विरोध किया।
विज्ञापन


सांगीपुर ब्लाक के देउम पूरब, बसुआपुर, हर्रैया, पूरे विजय सिंह, धारूशाहपुर होते हुए थरिया गांव तक लघु सिंचाई विभाग द्वारा नहर खुदाई का प्रस्ताव है। सई नदी से देउम पूरब गांव के पास पानी खेत तक पहुंचाने की योजना है। इसके लिए 19 मीटर चौड़ी नहर बनाई जानी है। किसान इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि सिंचाई की कोई समस्या नहीं है। लोग अपने खेत की सिंचाई आसानी से ट्यूबवेल से कर रहे हैं। नहर के प्रस्ताव के पहले किसानों से न तो राय ली गई और न ही उचित-अनुचित का ध्यान रखा गया। पूरी तरह से मनमानी कर नहर निकाली जा रही है।
विज्ञापन


हर्रैया, पूरे विजय सिंह, धारूशाहपुर और थरिया के गांव वालों ने विरोध दर्ज करते हुए कहा कि नहर आने से उनकी खेती समाप्त हो जाएगी। गांव के रामसमुझ, जगन्नाथ, राजेंद्र, बंशीलाल, विनोद, रामअभिलाख, संतराम, इंद्रपाल, समेत कई लोग बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर गांव से नहर निकालने पर विरोध दर्ज कराएंगे। उनका कहना है कि हर हाल में वे अपने खेती की सुरक्षा और नहर का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed