फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   भैंसौना के पूर्व प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर

भैंसौना के पूर्व प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर

Tue, 07 Nov 2017 06:34 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
भैंसौना के पूर्व प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर
रानीगंज। भैंसौना के पूर्व प्रधान को घर जाते समय बाइक सवार चार लोगों ने घेरकर गोली मार दी। इतना ही नहीं इन्होंने लाठी-डंडों से भी पूर्व प्रधान को पीटा। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों के घर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले।
विज्ञापन


बताया जाता है कि रानीगंज थाना क्षेत्र के भैंसौना के पूर्व प्रधान जावेद की गंभीरपुर के रहने वाले वारिस से विवाद चला आ रहा था। सोमवार की रात जावेद रानीगंज बाजार में रुके थे। वह व्यवसाय के सिलसिले में किसी भट्ठा मालिक का इंतजार कर रहा था। देर रात वह बातचीत करने के बाद घर के लिए बुलेट मोटरसाइकिल से निकला। पचरास के करीब वन विभाग कार्यालय पहुंचते ही कुछ लोगों ने उसे रुकने का इशारा किया। उनकी मंशा समझ जावेद ने बुलेट की स्पीड बढ़ा दी, लेकिन हमलावरों ने उसे घेरकर गोली मार दी। एक गोली उसके दाहिने में हाथ में लगी। जिससे वह बुलेट से गिर पड़ा। इसके बाद उसे तीन गोलियां मारी। पेट व पैर में भी उसे गोली लगी। गोली लगने से वह बेहोश हो गया। इसके बाद हमलावरों ने उसे लाठी डंडे से भी पीटा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आते देख हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन


घायल पूर्व प्रधान को तड़पता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। इस मामले में पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने गंभीरपुर निवासी वारिस अली, अकील, उस्मान और असलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रानीगंज थाना क्षेत्र के भैंसौना के पूर्व प्रधान जावेद से वारिस का तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस तक शिकायत पहुंची थी लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के कारण सोमवार को आखिर घटना घट गई। हालांकि पूर्व प्रधान की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed