फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   नहीं खाली किए गए सरकारी भवन, न ही पड़ सकी मेडिकल कॉलेज का नीव

नहीं खाली किए गए सरकारी भवन, न ही पड़ सकी मेडिकल कॉलेज का नीव

Fri, 15 Feb 2019 08:14 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
नहीं खाली किए गए सरकारी भवन, न ही पड़ सकी मेडिकल कॉलेज का नीव
नहीं पड़ सकी मेडिकल कॉलेज की नींव
विज्ञापन

एक फरवरी से शुरू होना था निर्माण, अभी तक नहीं पूरी हो सकी टेंडर प्रक्रिया
2022 तक शासन ने पूरा करने का दिया था निर्देश, नहीं तोड़े जा सके पुराने भवन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला अस्पताल को उच्चीकृत मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया धीमी पड़ गई है। शासन ने एक फरवरी से इसका निर्माण शुरू कराने का आदेश दिया था। पहले तो अफसरों ने तेजी दिखाई, लेकिन अब काम थम गया है। जिला और महिला अस्पताल के पुराने भवनों को तोड़े जाने और रास्ते से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी ठंडे बस्ते में चली गई। 2022 तक शासन ने इसे तैयार करने का निर्देश दिया था, लेकिन अब लोगों को इसके लटकने का डर सताने लगा है।
सरकार बनने के कुछ महीनों बाद ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी ने प्रतापगढ़ को मेडिकल कालेज का तोहफा दिया था। शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने जमीन भी चिह्नित कर ली। राजकीय निर्माण निगम रायबरेली को इसके निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था नामित किया गया। मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपये का बजट भी शासन ने पास कर दिया। एक फरवरी से निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए कार्यदायी संस्था को आदेश दिया था। मगर 15 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। शुरु में अफसरों ने काफी तेजी दिखाई। मेडिकल कालेज निर्माण के लिए जिला व महिला अस्पताल को तोड़कर आठ मंजिला भवन तैयार करने और चिकित्सकों के साथ नर्सों के लिए बने आवासों को तोड़कर गिराने के लिए आदेश भी जारी कर दिया गया। करीब एक महीने पहले जिला अस्पताल के सीएमएस ने नर्स और डॉक्टरों को सरकारी आवास सात दिनों के अंदर खाली करने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया। जिला अस्पताल के बाहर अतिक्रमण हटाने के लिए भी नाप-जोख की गई। ऐसे में लोगों को आस जगी कि अब जल्द ही उनका सपना पूरा होने वाला है, लेकिन अचानक पता नहीं क्या हुआ कि सबकुछ ठंडे बस्ते में चला गया। न आवास तोड़े गए और न ही मेडिकल कालेज की नींव पड़ सकी। स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ने टेंडर निकाला था। हैदराबाद की दो पार्टियों ने मिलकर टेंडर लिया। टेंडर पास होने के बाद किसी कारण बस उसे फिर निरस्त कर दिया गया। अब रिटेंडर निकाला गया है। रिटेंडर कब पूरा होगा इसके बारे में अभी कार्यदायी संस्था भी कुछ नहीं बता पा रही है।
विज्ञापन


आचार संहिता लागू होने से पहले पड़ सकती है नींव
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ लोगों में यह चर्चा है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले मेडिकल कालेज की नींव पड़ सकती है। सियासत के चक्कर में ही अब तक इसका शिलान्यास नहीं हो सका। हालांकि अफसर और जनप्रतिनिधि इस पर कुछ खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेडिकल कालेज हर हाल में बनेगा। प्रक्रिया चल रही है। टेंडर के चलते कुछ विलंब जरूर हुआ है, लेकिन समय पर इसका निर्माण कार्य पूरा होगा।
हरिवंश सिंह, सांसद।

ज्यादा जानकारी राजकीय निर्माण निगम रायबरेली ही दे सकता है। इतना जरूर पता है कि टेंडर प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी है। जिसके चलते मेडिकल कॉलेज की नींव नहीं पड़ सकी है। एक फरवरी से शासन ने मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू करवाने के लिए आदेश दिया था।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed