{"_id":"5c62ccc8bdec227367366ffb","slug":"191549978824-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय में पहले पहुंचे अफसर, बाद में कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालय में पहले पहुंचे अफसर, बाद में कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका में अफसर पहुुंचे, कर्मचारी नदारद
हस्ताक्षर रजिस्टर ईओ ने लिया कब्जे में, दी हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नगर पालिका परिषद बेल्हा में कर्मचारियों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। समय से कार्यालय पहुंचे ईओ को कर्मचारी नहीं मिले। नाराज ईओ ने हस्ताक्षर रजिस्टर कब्जे में ले लिया। देर से पहुंचे कर्मचारियों को हिदायत दी कि अब मौका नहीं मिलेगा तो कार्रवाई होगी।
मंगलवार को प्रभारी ईओ सुभाष चंद्र सिंह करीब सवा दस बजे कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने कुछ कर्मचारियों को अपने पास बुलाया। पता चला कि कर्मचारी कार्यालय नहीं आए हैं। इस बात की जानकारी होते हुए ईओ का पारा गरम हो गया। ईओ ने कर्मचारियों के हस्ताक्षर रजिस्टर को अपने कब्जे में ले लिया। विलंब से पहुंचे कर्मचारियों की ईओ ने क्लास लगाई। चेताया कि हर हाल में कार्यालय समय से आना होगा। कार्यालय के पटलों का भी ईओ ने निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त रहा। प्रभारी ईओ सुभाषचंद्र सिंह ने बताया कि इसके पहले भी कर्मचारियों को सुधरने का मौका दिया गया। लेकिन कर्मचारी अपनी आदत में सुधार नहीं कर रहे हैं। अब ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
शहर में पशुओं को घूमने को छोड़ पशुपालक
163 मवेशी चिह्नित, पशुपालकों को नगरपालिका ने दी हिदायत
जुर्माना नहीं अब गौ संरक्षण केंद्र भेजे जाएंगे मवेशी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर में आवारा घूमने वाले 163 मवेशियों को नगरपालिका की टीम ने चिह्नित किया है। सभी को हिदायत दी गई है कि यदि उनके मवेशी खुला घूमते मिले तो उन्हें गौ संरक्षण केंद्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
शासनादेश के बाद नगरपालिका प्रशासन आवारा पशुओं की धरपकड़ में लगा हुआ है। हालांकि अभियान को पालिका प्रशासन विराम भी दे देता है। शहर में आवारा पशुओं को दिन में छोड़ने वाले पशुपालकों पर शिकंजा कसने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। जिसके तहत 163 मवेशी चिन्हित किए गए हैं जिन्हें पशुपालक दूध निकालने के बाद छोड़ देते हैं। नगर पालिका की ओर से ऐसे पशुपालकों को हिदायत दी है कि वे मवेशियों को बांध कर रखे। यदि खुले में मिले तो जुर्माना नहीं लगेगा। अब मवेशियों को गौ संरक्षण केंद्र भेजा जाएगा।
बसपा जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग
प्रतापगढ़। दहेज प्रताड़ना के मामले में बसपा जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। हथिगवां थाना क्षेत्र के जैसांवा निवासी पृथ्वीपाल गौतम का आरोप है कि उसने अपनी बेटी कुसुम की शादी बाघराय थाना क्षेत्र के सुशील कुमार गौतम के साथ की है। ससुरालीजन दहेज के लिए उसके बेटी को मारते पीटते थे और जलाकर मार डालने की धमकी देते थे। कुछ दिनों पहले उसकी बेटी को जलाकर मार डालने का प्रयास किया था। इस मामले में बसपा जिलाध्यक्ष सुशील गौतम के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से गिरफ्तारी की मांग की।