फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   महिला अस्पताल में प्रसव पीड़िता की मौत पर हंगामा

महिला अस्पताल में प्रसव पीड़िता की मौत पर हंगामा

Sat, 19 Jan 2019 11:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल में प्रसव पीड़िता की मौत पर हंगामा
प्रतापगढ़। जिला महिला अस्पताल में इलाज के दौरान प्रसव पीड़िता की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टर और नर्स पर हमला करने का प्रयास किया। भागकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी जान बचाई। परिजनों का आरोप है कि नर्स ने लेबर रूम में प्रसव पीड़िता की पिटाई की थी। जबकि डॉक्टर का कहना है कि प्रसव पीड़िता एनीमिक थी। उसका इलाज किया जा रहा था।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के चकवन तोड़ निवासी ममता (22) पुत्री निरंजन गर्भवती थी। शनिवार को उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन उसे लेकर जिला महिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। डॉक्टर रीना प्रसाद एक गंभीर मरीज का ऑपरेशन करने के लिए ओटी में चली गईं। स्टाफ नर्स इंदू और जानकी प्रसव पीड़िताओं की देखरेख कर रही थीं। ममता के परिजनों का आरोप है कि जानकी ने ममता की पिटाई भी। पैसा की मांग भी कर रही थी। पैसा न देने के कारण इलाज में लापरवाही की। जिसके चलते उसकी हालत और बिगड़ गई। बाद में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों पर हमला बोलने का प्रयास किया। मौका पाकर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी भाग निकले। करीब एक घंटे तक इमरजेंसी सेवा बाधित रही। डॉक्टर रीना प्रसाद ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


ममता एनीमिक थी। जिस समय उसे अस्पताल लाया गया, उसकी हालत खराब थी। खून के कमी के कारण उसकी मौत हुई है।
डॉक्टर, रीना प्रसाद, जिला महिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed