{"_id":"5a65f2d14f1c1ba3268b5cc0","slug":"191516630737-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी गेंद पर दांदूपुर ने जीता कासिम मेमोरियल कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी गेंद पर दांदूपुर ने जीता कासिम मेमोरियल कप
Updated Mon, 22 Jan 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशुनगंज। मंदाह में मोहम्मद कासिम मेमोरियल जनपद स्तरीय कैशमनी क्रिकेट कप पर दांदूपुर की टीम ने आखिरी गेेंद पर कब्जा कर लिया। कासिम मेमोरियल कप का फाइनल मुकाबला रविवार को हुआ। फाइनल में दांदूपुर और खभोर की टीम पहुंची थी। खभोर की टीम ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 114 रन बनाया। दांदूपुर की टीम को आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन की जरूरत थी।
9 विकेट गिरने के बाद आखिरी गेंद पर रन बनाकर दांदूपुर की टीम ने जीत हासिल की। इस मौके पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले खभोर के खिलाड़ी मोहम्मद उमर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज दांदूपुर की टीम के खिलाड़ी सद्दाम रहे। इस अवसर पर अतिथि तबरेज आलम, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आरिफ ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। समापन समारोह में मुसीब खां, जिया खां, मोहम्मद गुफराम, मोहम्मद रईस, गुलशाद अहमद, कियाम अहमद, इंतखाब, रहबर , ताहिर, इरशाद व जैद आदि मौजूद रहे।