फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अब तबादले में नहीं काम आएगा फर्जी विकलांग प्रमाणपत्र

अब तबादले में नहीं काम आएगा फर्जी विकलांग प्रमाणपत्र

Fri, 01 Sep 2017 07:27 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
अब तबादले में नहीं काम आएगा फर्जी विकलांग प्रमाणपत्र
प्रतापगढ़। तबादले के लिए आवेदन करने वाले उन शिक्षकों का आवेदन निरस्त होगा, जिन्होंने फर्जी विकलांग प्रमाणपत्र और जन्मतिथि बढ़ाकर इंट्री कर दिया है। ऐसे शिक्षकों का डाटा अगर विभाग के डाटा से मेल नहीं खाया, तो उसका फार्म रिजेक्ट हो जाएगा। हालांकि अभी तक किसी भी शिक्षक का फार्म रिजेक्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में तबादले के लिए आवेदन करने वाले 1,153 शिक्षकों में उन अध्यापकों का अभ्यर्थन निरस्त हो सकता है, जिन्होंने ऑनलाइन फार्म भरने में गलत सूचनाएं दी हैं। दरअसल में शासन ने बीएसए को पत्र जारी करके कहा है कि वह तबादले के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों के डाटा का परीक्षण करके चार सितंबर तक विभाग सचिव को भेजें। विभाग अब ऐसे शिक्षकों का डाटा मिलाया जा रहा है, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन करने के बाद विभाग में एक प्रति विभाग में जमा किया है। विभागीय अधिकारियों को जानकारी मिली है, कुछ लोगों ने तबादले का लाभ लेने के लिए फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र और जन्मतिथि फर्जी इंट्री कर दी है।
विज्ञापन


विभाग अब उन्हीं शिक्षकों को विकलांग मानेगा, जिन्हें विकलांग भत्ता मिल रहा है। बतादें कि विभाग में काफी तादात में ऐसे शिक्षक हैं, जो फर्जी विकलांग प्रमाणपत्र बनवा रखे है, वह विकलांग भत्ता तो नहीं लेते हैं, मगर ट्रांसफर, पोस्टिंग और प्रमोशन लेने के लिए विकलांग बन जाते हैं। बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि ऐसे शिक्षकों की जांच की जा रही है, उनका आवेदन जल्द ही निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed