फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कथरी का हाल वही जाने जो करे गुजारा कथरी मा....

कथरी का हाल वही जाने जो करे गुजारा कथरी मा....

Thu, 07 Mar 2019 12:02 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
कथरी का हाल वही जाने जो करे गुजारा कथरी मा....
फोटो 00
विज्ञापन

कथरी का हाल वही जाने जो करे गुजारा कथरी मा....
प्रतापगढ़। नगर के पूरे ईश्वरनाथ में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने देशभक्ति, समाजिक विसंगतियों, कुप्रथाओं पर भावात्मक पंक्तियां पढ़ी। पुलवामा में शहीद सैनिकों को अपनी पंक्तियों से श्रद्धांजलि दी। हर किसी ने कवियों की रचनाओं की सराहना की। कवि सम्मेलन का शुभारंभ कवियत्री शिवानी मिश्रा की सरस्वती वंदना से हुआ।
पाश्र्व गायक रवि त्रिपाठी ने जिले के वरिष्ठ कवि रहे जुमई खां आजाद द्वारा रचित पंक्तियां, कथरी का हाल वही जाने जो करे गुजारा कथरी मां.....कार्यक्रम को पढक़र ऊंचाइयां प्रदान की। अमेठी से आए अनिरुद्ध मिश्र ने पढ़ा -भारत मां के मस्तक पर लगाकर शौर्य का चंदन... वतन फिर लौट आया है हमारा वीर अभिनंदन। राज नारायण शुक्ला राजन ने पढ़ा, एक बात कही सुन ला मितवा, जिन सांप का दूध पिलाया कभव। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि साहित्यकार संगमलाल भंवर किया और संचालन अनूप उपाध्याय अनुपम ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजयशंकर त्रिपाठी, ग्राम सभा के पूर्व प्रधान भाजपा जिला मंत्री राजकुमार पाल, सपा युवा नेता अभिषेक तिवारी, परशुराम सेना अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, परमानंद, शिवेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आडंबर से नहीं, प्रेम से मिलते हैं ईश्वर : हरिशंकर
रखहा। परमात्मा को अपना बनाने के लिए भक्त में श्रद्धाभाव का होना जरूरी है। यह बातें क्षेत्र के करनपुर खूझी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक पं हरिशंकर तिवारी महाराज ने कहीं। उन्होंने कहा कि निर्मल मन से जब कोई भक्त मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को पुकारता है तो वह स्वयं उसके पास पहुंचकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस दौरान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी निकालकर माहौल भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर कृष्णकांत मिश्रा, नीलम तिवारी, पहलवान तिवारी, सूर्यबहादुर सिंह, बृजेश कुमार शुक्ला, मदन सिंह, लक्ष्मीकांत तिवारी, अशोक तिवारी, अमरनाथ तिवारी, पवन मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता शिविर में दी विधिक जानकारी
रानीगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन मधु डोगरा के निर्देश में बुधवार को विकास खंड गौरा के ग्राम पंचायत देवगढ़ कमासिन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार रानीगंज मनीष कुमार ने शीघ्र न्याय पाने के लिए न्यायालय के समक्ष अपनी दलील प्रस्तुत करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का संयोजन दिनेश कुमार मिश्र ने किया। उन्होंने प्ली बारगेनिंग एवं लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निस्तारण की अपील की। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी अनिल पांडेय ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान उर्मिला देवी, प्रधानपति विमलेश सरोज, ज्योति शुक्ला, उपनिरीक्षक रानीगंज कमलेश पांडेय, हरिशंकर तिवारी, मनोज तिवारी, शिवम मिश्र, परमहंस पांडेय, डा.सुरेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

भजन, कौवाली व नाटक की प्रस्तुतियों से बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध
रानीगंज। दुर्गागंज स्थित केपी सिंह हाई स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से मनमोह लिया। बच्चों ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत, राष्ट्रीय गीत, नृत्य, नाटक, कौवाली, भजन, शहीदों पर गीत व नाटक की प्रस्तुति कर खूब तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि समाजसेवी दिनेश ज्योतिषी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का सम्मान संभव है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आनंद मोहन ओझा ट्रस्टी अम्मा साहब ट्रस्ट ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना हम का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed