{"_id":"5c6c3ee5bdec22123976281f","slug":"181550597861-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्चना एक्सप्रेस के एससी कोच से कूदे युवक-युवती ने दी जान-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्चना एक्सप्रेस के एससी कोच से कूदे युवक-युवती ने दी जान-Cordination
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लिए महत्वपूर्ण)
अर्चना एक्सप्रेस के एसी कोच
से कूद युवक-युवती ने दी जान
जगेशरगंज रेलवे स्टेशन के करीब हुई घटना, ट्रेन की खिड़की मिली क्षतिग्रस्त
परिजनों संग पटना साहिब गुरुद्वारा के दर्शन कर लौट रहे थे घर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/ जगेशरगंज। पटना साहिब गुरुद्वारे का दर्शन करने के बाद पंजाब लौट रहे युवक-युवती ने जगेशरगंज के करीब अर्चना एक्सप्रेस ट्रेन से कूदकर जान दे दी। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक ली। आनन-फानन में युवक-युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रेन डेढ़ घंटे तक जगेशरगंज रेलवे स्टेशन पर रुकी रही।
पंजाब प्रांत के फगवाड़ा के रहने वाले बलदेव सिंह अपने परिवार व आसपास के रहने वाले 70 लोगों के साथ पटना साहिब गुरुद्वारा दर्शन करने गए थे। मंगलवार को अर्चना एक्सप्रेस के एसी कोच बी फोर में बलदेव की नातिन मगनदीप कौर (25) अमरीक सिंह बर्थ नंबर 10 पर सफर कर रही थी। अंतू थाना क्षेत्र के जगेशरगंज स्टेशन से एक किमी पहले ही अचानक ट्रेन के एसी कोच के बी फोर से मगनदीप और अर्शदीप सिंह (28) पुत्र जसविंदर कौर रमगढ़िया मोहल्ला जीटी रोड गुराया जालंधर को खिड़की से कूदते देख लोगों ने शोर शराबा मचाया। कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। स्टेशन के पास जाकर ट्रेन रुकी। अचानक हुई घटना से बदहवास लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। मगनदीप और अर्शदीप पटरी के किनारे पड़े हुए थे। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से परिवार के लोग दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। बलदेव ने बताया कि वे लोग पटना साहिब गुरुद्वारा का दर्शन कर घर लौट रहे थे। दोनों ट्रेन से गिर गए या कूदे हैं। इसकी उन लोगों को भनक नहीं लगी। ट्रेन के एसी कोच की टूटी खिड़की क्षतिग्रस्त थी। इस बात की जानकारी गार्ड अनिल कुमार ने पुलिस को दी। करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन रुकी रही। बाद में अर्चना एक्सप्रेस को रवाना किया जा सका। रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिवार के लोग जिलाधिकारी आवास पहुंच गए।