फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आरओबी खुला नहीं, नीेचे गड्ढों में धंस गई सड़क

आरओबी खुला नहीं, नीेचे गड्ढों में धंस गई सड़क

Sun, 16 Jul 2017 06:42 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
आरओबी खुला नहीं, नीेचे गड्ढों में धंस गई सड़क
प्रतापगढ़। चिलबिला क्रासिंग पार करना इन दिनों बेहद जटिल कार्य हो गया है। रेलवे लाइन के दोनों तरफ सिर्फ बडे़-बडे़ गड्ढे और कीचड़ से सनी सड़कें दिखाई दे रही है। लगभग एक किलोमीटर की परिधि में सड़क पूरी तरह गायब हो गई है। सड़क पर कीचड़ फैसले से फिसलन इतनी बढ़ गई है, बाइक सवार फिसल-फिसल कर गिर रहे हैं। चिलबिला आरओबी तैयार होने के दावे के बावजूद अभी तक उसे खोला नहीं जा सका है।
विज्ञापन


इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर चिलबिला क्रासिंग पर अप्रोच मार्ग का निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य अंतिम दौर में है, इससे वाहनों का आवागमन अभी क्रासिंग से ही होता है। बरसात के बाद से सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है, राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। रेलवे फाटक के पास लगभग दो-दो फिट के गड्ढे हो गए हैं। पूरी तरह कीचड़ में तब्दील सड़क का अस्तित्व ही संकट में पड़ गया है। बरसात नहीं होने के बाद भी कीचड़ इतना फैला हुआ है कि राहगीरों को यात्रा तय करनी भारी पड़ रही है। एनएच सुल्तानपुर की लापरवाही का आलम यह है कि बरसात के बाद से कोई भी कर्मचारी देखने तक नहीं आया। इससे दिन प्रतिदिन सड़क के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बाइक सवार और ट्रक चालकों को उठाना पड़ रहा है। बाइक सवार जहां कीचड़ में फिसल-फिसल कर गिर रहे हैं, वहीं भारी वाहन प्राय: कीचड़ में फंस जा रहे हैं। भारी वाहनों के दल-दल में फंसने से जाम भी लग रहा है। हालांकि दिन में नोइंट्री होने के कारण ट्रकों का संचालन कम होता है, मगर शाम के आठ बजते ही ट्रकों की संख्या इतनी बढ़ जाती है कि छोटे वाहनों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रेलवे ने नहीं दुरुस्त की अपने हिस्से की सड़क
बीते माह रेलवे ने क्रासिंग की सड़कों पर रेलवे परिधि तक दुरुस्त किया जा रहा था। जेलरोड क्रासिंग और चिलबिला डबल फाटक पर सड़कों को दुरुस्त किया, मगर चिलबिला क्रासिंग का हिस्सा जस का तस छोड़ दिया। इससे पटरी के बीच में और दोनों ओर की गिट्टियां गायब हो गई हैं। इससे बाइक को लाइन क्रास करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच की लापरवाही से किसी दिन बंद सकता है मार्ग
एनएच की लापरवाही के चलते किसी भी दिन मार्ग बंद हो सकता है। दरअसल में अगर किसी दिन तेज बारिश होती है, तो पानी गडढ़ों में भरेगा और फाटक के पास बने गड्ढे में ट्रक फंसने से आवागमन बाधित हो सकता है।

जिला प्रशासन कर रहा है अनदेखी
चिलबिला क्रासिंग को पार करना गंगा में जौ बोने के समान है। स्थानीय लोगों और समाचार पत्रों ने कई बार जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया,मगर अभी तक न तो गड्ढा पाटने के लिए कोई प्रयास हुआ और न ही एनएच के अफसरों पर दबाव बनाया गया।


चिलबिला क्रासिंग पर खराब सड़क को बरसात के कारण ठीक नहीं किया जा रहा है। अप्रोच मार्ग के दोनों ओर खराब सड़कों को ठीक कर दिया गया है। बरसात प्रारंभ होने के कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया है। पानी सूखते ही कार्यदायी संस्था से सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा।
प्रेमप्रकाश, अधिशासी अभियंता, एनएच, सुल्तानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed