{"_id":"5c475767bdec2273ac45d940","slug":"171548179303-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों की कमी होगी दूर, मिले 317 नए सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों की कमी होगी दूर, मिले 317 नए सिपाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
पुलिसकर्मियों की कमी होगी दूर, मिले 317 नए सिपाही
24 जनवरी को पूरी होगी ट्रेनिंग, थानों व कोतवाली में मिलेगी तैनाती
कुशल सिपाहियों को बदमाशों की धरपकड़ का मिलेगा टारगेट, नए चेहरे को पहचान नहीं सकेंगे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में पुलिसकर्मियों की कमी जल्द ही दूर होने वाली है। अभी तक ट्रेनिंग लेने वाले 317 रंगरूट 24 जनवरी को ट्रेनिंग पूरी कर सिपाही बन जाएंगे। जिन्हें कोतवाली व थानों पर पोस्ट किया जाएगा। कुशल सिपाहियों को बदमाशों की धरपकड़ में लगेंगे। ताकि नए चेहरे के झांसे में बदमाश फंस जाए।
कुंभ मेले में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है। जिससे जिले के थानों व कोतवाली में पुलिसकर्मियों की कमी हो गई है। पुलिस लाइन में कई माह से 317 रंगरूट ट्रेनिंग ले रहे थे। जो 24 जनवरी को ट्रेनिंग से पास आउट हो जाएंगे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर नए 317 सिपाहियों के कंधे पर कानून की रक्षा का भार दे दिया जाएगा। दायित्वों का निर्वहन करते हुए सभी को जनता की सुरक्षा समेत अन्य कार्यों के लिए कोतवाली व थानों में भेजा जाएगा। ताकि वे अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर सकें। जिन थाना व कोतवाली में पुलिसकर्मियों की संख्या कम होगी। उसके अनुपात में सभी थाना व कोतवाली को सिपाही मिलेंगे। कुशल सिपाहियों के कंधे पर जिम्मेदारी अधिक होगी। उन्हें बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाया जाएगा। चूंकि उनका चेहरा बदमाश जल्दी नहीं पहचान सकेंगे। इसलिए पुलिस की पकड़ में आसानी से आ जाएंगे। पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्रा ने बताया कि 24 जनवरी को 317 सिपाही रंगरूट से पासआउट होकर सिपाही बन जाएंगे। जिनसे बेहतर काम लिया जाएगा।
इनसेट------
कंप्यूटर के जानकारों को मिलेगी दूसरी जिम्मेदारी
24 जनवरी को सिपाही बनने वाले 317 पुलिसकर्मियों में कई तो कंप्यूटर व मोबाइल के बारे में विशेष जानकारी रखते हैं। ऐसे सिपाहियों से तैनाती के समय आवेदन मांगा जाएगा। तकनीकि जानकारी रखने वाले व हर क्षेत्र में दक्ष सिपाहियों को अफसर अपराधों की रोकथाम में लगाएंगे। ताकि बदमाशों को जेल की हवा खिलाने में कामयाबी मिल सके।
विज्ञापन
इनसेट-------
स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
पुलिस लाइन के सभागार में मंगलवार को शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिनका चयन करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और आरआई समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।