{"_id":"6a8c91d7806eb3a91802ebe4","slug":"shahbaz-selected-for-up-t20-noida-kings-sign-him-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-176085-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: यूपी टी-20 में चुने गए शाहबाज, नोएडा किंग्स ने किया शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: यूपी टी-20 में चुने गए शाहबाज, नोएडा किंग्स ने किया शामिल
विज्ञापन
मो. शाहबाज।
जिले की मिट्टी से निकले क्रिकेट मो. शाहबाज का दूसरी बार यूपी टी-20 लीग में चयन हुआ है। ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के बाद नोएडा किंग्स ने उन्हें टीम का हिस्सा बनाया है।
बलीपुर निवासी शाहबाज पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनवर खान के भतीजे और अब्दुल गफ्फार के बेटे हैं। बचपन में परिवार के साथ प्रयागराज आने के बाद उन्होंने मदन मोहन मालवीय स्टेडियम से क्रिकेट का ककहरा सीखा। लगातार मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने प्रदेश स्तर पर अलग पहचान बनाई।
शाहबाज ऑलराउंडर के तौर पर टीम से जुड़े हैं। इन दिनों वह दिल्ली में लीग की तैयारियों में जुटे हैं। अच्छा प्रदर्शन करने पर उनकी आईपीएल की राह आसान हो सकती है। स्टेडियम के क्रिकेट प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला ने बताया कि शाहबाज का यूपी टी-20 में यह दूसरा चयन है। इस मौके पर प्रभारी क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव, दुर्गेश तिवारी, विक्रम सिंह, सचिन शुक्ला ने उन्हें बधाई दी है।