{"_id":"5c4365c5bdec224bc62b437a","slug":"171547920837-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी-योगी सरकार में मिल रहीं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं : धीरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी-योगी सरकार में मिल रहीं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं : धीरज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। शनिवार को विधायक रानीगंज अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सीएचसी रानीगंज में जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब एवं असहायों की पीड़ा को समझा है। गरीबों को सस्ते दर पर दवाइयां मिलें, उन्हें महंगी दवाएं न खरीदनी पड़ें। सुलभता से जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध हों, इसके लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सरकारी चिकित्सालयों में जन औषधि केंद्र की स्थापना हो रही है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज में औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र गौरा में भी ऐसी जन उपयोगी योजना का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी एवं योगी सरकार में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत जैसी योजना का शुभारंभ किया है।
जिससे गरीब तबका लाभान्वित हो रहा है। जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, रानीगंज क्षेत्र में ट्रामा सेंटर, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना के साथ पूर्व से संचालित स्वास्थ्य केंद्रों को उच्चीकृत कर सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। ताकि लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं का निराकरण हो सके। संचालन विनोद शुक्ल ने किया। इस अवसर पर प्रतिनिधि अजय ओझा, नीरज ओझा व शिवम ओझा, जिला पंचायत सदस्य लल्लन परिहार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बद्री गुप्ता, धीरज पांडेय व मीडिया प्रभारी ललित तिवारी मौजूद रहे।