फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अतुल का मोबाइल खोलेगा हत्या का राज

अतुल का मोबाइल खोलेगा हत्या का राज

Fri, 14 Dec 2018 11:38 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
अतुल का मोबाइल खोलेगा हत्या का राज

विज्ञापन
प्रतापगढ़। कंप्यूटर कोचिंग संचालक और भाजपा नेता अतुल शुक्ला की हत्या का राज उनका मोबाइल खोलेगा। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस घटना की हकीकत तक पहुंच गई है। उम्मीद है एक दो दिन में पुलिस हत्या का खुलासा कर देगी। हिरासत में लिए गए 6 संदिग्धों से पूछताछ करने के लिए एएसपी पूर्वी शुक्रवार को कंधई थाने पहुंचे।

कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर निवासी अतुल शुक्ला की बुधवार को घर के करीब गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा काटा था। दो दिनों से अतुल की हत्या का राज जानने के लिए पुलिस माथापच्ची कर रही थी। अतुल के मोबाइल की काल डिटेल, फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप की छानबीन के बाद सर्विलांस टीम को घटना के अहम राज मिले हैं। अतुल के मोबाइल से मिली मदद के सहारे पुलिस घटना की कड़ी जोड़ रही है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो जल्द ही घटना का राज खुल सकता है और आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे। इस दिशा में पुलिस ने कुछ लोगों को उठाया है। जिनसे पुलिस लाइन में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि अतुल की हत्या का खुलासा बहुत जल्द हो जाएगा। नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटे का शव देखते ही बेहोश हो गए माता-पिता
रखहा। बेटे का शव देखते ही माता -पिता बेसुध होकर गिर पड़े। परिवार के लोगों ने किसी तरह सभी को संभाला। तीसरे दिन कंप्यूटर कोचिंग संचालक व भाजपा नेता के शव का अंतिम संस्कार हो सका। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस व पीएसी मुस्तैद है।
कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर निवासी अतुल शुक्ला पुत्र विपिन बिहारी शुक्ला कंप्यूटर कोचिंग संचालक और बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के भाजपा का सेक्टर संयोजक था। बुधवार को घर के करीब उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चूंकि उसके पिता विपिन बिहारी शुक्ला परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। बेटे के हत्या की खबर मिलते ही वह घर के लिए निकल पड़े।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरूवार को दीवानगंज बाजार में जाम लगाया था। विरोध में पूरी बाजार बंद थी। एडीएम व एसपी के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए और जाम समाप्त कर दिया था। शुक्रवार की सुबह घर आ रहे विपिन बिहारी की तबियत प्रयागराज स्टेशन पर खराब हो गई। हालांकि किसी तरह साथ मौजूद बेटे व पत्नी ने उसे संभाला। करीब आठ बजे पिता विपिन बिहारी शुक्ला, मां संतोष कुमारी और बड़ा भाई आलोक कुमार शुक्ला घर पहुंचे। बेटे का शव देखते माता पिता बेसुध होकर गिर पड़े। लोगों ने दोनों को किसी तरह संभाला। करीब दस बजे शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर परिजन प्रयागराज रवाना हो गए। इस दौरान कोहराम मचा रहा। मौके पर सीओ पट्टी जीडी मिश्र, कंधई थानेदार के अलावा दूसरे पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने राहत की सांस ली लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस व पीएसी तैनात रही।

पीएसी की मदद से आरोपियों की तलाश
कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर में कंप्यूटर कोचिंग संचालक व भाजपा नेता अतुल शुक्ला की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस लगातार बनी हुई है। शव निकलते ही पुलिस अपने पीएसी के जवानों को लेकर दबिश देने लगी। चू्ंकि घटना के बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण है। इसलिए पुलिस काफी फूंक-फूंककर कदम उठा रही है।

लोगों में पनप रहा आक्रोश
कंप्यूटर कोचिंग संचालक व भाजपा नेता की हत्या के बाद इलाके का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है। जाम के दौरान शरारतीतत्वों ने गुजरने वाले लोगों को पीट दिया था। हत्या करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी न होने से भी लोगों में आक्रोश दिख रहा है।


विधायक को चोर कहने वाले थानेदार को फिर मिली कंधई की कमान
सदर विधायक संगमलाल गुप्ता को फोन पर चोर कहने वाले इंस्पेक्टर संजय शर्मा को फिर कंधई की कमान मिली है। पूर्व में तैनाती के दौरान -क प्रकरण की पैरवी के दौरान विधायक से थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने अभद्र भाषा का प्रयोग करने के साथ ही चोर तक कह दिया था। आला अधिकारियों से शिकायत के बाद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने संजय को लाइन हाजिर कर दिया था। बाद में देवसरा का थानाध्यक्ष बना दिया गया। कंधई में लगातार बढ़ रही घटनाओं के चलते लोगों की मांग पर नए एसपी एस आनंद ने संजय शर्मा को फिर कंधई की थानेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed