फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   न इस्टीमेट बना न अफसरों को जानकारी, एसएसओ ने रोशन कर दिए दो गांव

न इस्टीमेट बना न अफसरों को जानकारी, एसएसओ ने रोशन कर दिए दो गांव

Thu, 13 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
न इस्टीमेट बना न अफसरों को जानकारी, एसएसओ ने रोशन कर दिए दो गांव
न इस्टीमेट बना न अफसरों को जानकारी, एसएसओ ने रोशन कर दिए दो गांव
विज्ञापन

स्टोर से पोल, उपकरण व ट्रांसफार्मर तक निकल गए, गुपचुप खींच दी लाइन
जांच में खुली पोल, एक्सईन के निर्देश पर एसएसओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। विद्युत विभाग के अफसरों के बगैर इस्टीमेट बनाए ही पट्टी के हरीपुर बरदैता उपकेंद्र के दो गांवों को एसएसओ ने गुपचुप तरीके से रोशन कर दिया। फर्जी कागज तैयार कर स्टोर से पोल, उपकरण व ट्रांसफार्मर तक निकाल लिए। जांच के बाद दोनों गांवों में फर्जी तरीके से हुई विद्युतीकरण की पोल खुल गई। एक्सईएन के आदेश पर एसएसओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पट़्टी तहसील क्षेत्र के हरिपुर बरदैता उपकेंद्र के तहत रसूलहा सहित दो गांव आते हैं। दोनों ही गांव बिजली से वंचित थे। उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ विंध्वेश्वरी पाल ने दोनों गांवों में फर्जी तरीके से विद्युतीकरण करा दिया। फर्जी कागज बनाकर स्टोर से करीब 5 लाख से अधिक के उपकरण निकाल लिए और गांव को संतृप्त कर दिया। मजे की बात यह है कि इसकी अधिकारियों को भनक तक नहीं लग सकी। इस बीच शिकायत मिलने पर एक्सईएन रामस्नेही ने जांच शुरू की तो पता चला कि विद्युतीकरण के दौरान न तो इस्टीमेट बनाया गया था और न ही कागजी कोरम पूरा किया गया था। एक्सईएन रामस्नेही के आदेश पर एसएसओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed