{"_id":"5a5a13734f1c1bf8408b49e9","slug":"171515852659-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेल नगर में फंदे से लटककर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटेल नगर में फंदे से लटककर युवक ने दी जान
Updated Sat, 13 Jan 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़/कटरामेदनीगंज। फंदे से लटककर एक युवक ने जान दे दी। परिजनों को सुबह घटना की जानकारी हो सकी। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर कोतवाली के पटेल नगर निवासी रामआसरे पटेल का बेटा विजय पटेल (19) मजदूरी करता था। बताया जाता है कि शुक्रवार को वह काम से घर लौटा। खाना खाने के बाद कुछ देर तक इधर उधर टहलता रहा। फिर रात में कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह घर के लोग सोकर उठे। विजय के न उठने पर उसकी मां विद्या देवी उसे जगाने के लिए गईं। कमरे का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। विजय का शव पंखे के चुल्ले से लटक रहा था। यह देख परिवार के लोग बिलखने लगे। परिजन फांसी लगाने का कारण नहीं बता सके। बता दें कि शुक्रवार दोपहर बाद धोबियाना मोहल्ले की छात्रा अर्चना ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।