फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   1691 candidates qualified in UP madrasa board exam

उप्र मदरसा बोर्ड की परीक्षा में 1691 परीक्षार्थी हुए सफल

Thu, 02 Jul 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
1691 candidates qualified in UP madrasa board exam
1691 candidates qualified in UP madrasa board exam
उप्र मदरसा बोर्ड के परिणाम में जिले के 1691 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। सेकेंडरी (हाईस्कूल) में 490 अंक हासिल करके मरियम सिद्दीका और सीनियर सेकेंडरी (इंटरमीडिएट) में 426 अंक हासिल कर सूफियाबानो जिले की टापर बनी हैं। कालिम में मो. आमिर फारुकी और फाजिल में मो. जाकिर अव्वल रहे हैं।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की परीक्षा में जिले के 2405 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। जिसमें से 2185 परीक्षार्थी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए। बुधवार को घोषित हुए परिणाम में 1691 परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जबकि 494 छात्र-छात्राएं असफल रहे हैं। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन तिवारी ने बताया कि परिणाम संतोषजनक रहा है। सेकेंडरी (हाईस्कूल) में लालगंज स्थित मदरसा बालिका विद्यालय की छात्रा मरियम सिद्दीका 490 अंकों के साथ जिले में अव्वल रही हैं। सीनियर सेकेंडरी (इंटरमीडिएट) में गुलशने मदीना प्रतापगढ़ की छात्रा सूफियाबानो 426 अंक हासिल कर जिले की टॉपर बनी हैं। कालिम में निशवां कुंडा के मो. आमिर फारुकी और फाजिल में रानीगंज मदरसा के छात्र मो. जाकिर अव्वल रहे हैं। बुधवार को परिणाम घोषित होने की जानकारी होने पर छात्र-छात्राएं मोबाइल पर परिणाम देखने के लिए परेशान रहे। हालांकि अधिकांश लोगों ने साइबर कैफे पहुंचकर परिणाम देखा।
विज्ञापन

गरीबों का राशन दुकानदार के हाथ बेचने पर गांव के लोगों ने दबोचा
संडवा चंद्रिका के सिंघनी गांव में कोटेदार द्वारा बुधवार को दुकानदार के हाथ 11 बोरी कोटे का गेहूं बेचने पर गांव के लोगों ने दबोच लिया। ग्रामीणों ने राशन सांगीपुर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के सिंघनी गांव में कालाबाजारी के लिए बाजार ले जा जाए जा रहे 11 बोरी गेहूं गांव के लोगों ने पकड़ लिया। गरीबों के हिस्से का यह राशन कोटेदार ने बेच दिया था। जिसे व्यापारी अपनी दुकान किठावर बाजार ले जा रहा था। बड़ी संख्या में जुटे गांव के लोगों के शोर मचाने पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों ने राशन समेत दुकानदार को पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम तक प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई थी। इधर देर शाम पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार भी पहुंचे, लेकिन बिना कार्रवाई किए लौट गए। जिससे गांव के लोगों में गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed