फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अभी तक एक भी अपात्र से नहीं हुई रिकवरी

अभी तक एक भी अपात्र से नहीं हुई रिकवरी

Sat, 20 Jan 2018 06:28 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
अभी तक एक भी अपात्र से नहीं हुई रिकवरी
प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अपात्रों से रिकवरी करने में अनदेखी की जा रही है। सांगीपुर, बाबागंज और मंगरौरा ब्लाकों में अभी तक करीब 81 लोगों को अपात्र घोषित करते हुए रिकवरी के लिए नोटिस दिया गया है, लेकिन अभी तक एक भी अपात्र से रिकवरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में खंड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों की अनदेखी से ऐसे लोगों को आवास के लिए चयन किया जा रहा है, जो अपात्र हैं। अफसरों की जांच में इस बात का खुलासा होने पर खंड विकास अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पलट गए हैं, जबकि ग्राम विकास अधिकारी यह कहकर अपने को अलग कर ले रहे हैं कि प्रधान के दबाव के चलते अपात्रों का चयन किया गया है। जबकि वास्तविकता यह है कि मोटी कमाई के चक्कर में अपात्रों का चयन कर लिया गया है। बाबागंज में करीब 24, सांगीपुर में तकरीबन 39 और मंगरौरा ब्लाक में लगभग 18 अपात्र अभी तक मिले हैं। इन अपात्रों को पहली किस्त के रूप में 40,000 रुपये खाते में भेज दिए गए हैं। आवास बनाने के लिए जब लाभार्थियों के खाते में धनराशि पहुंच गई तो गांवों से शिकायतें आने लगीं। सीडीओ के निर्देश पर अफसरों की टीम ने जो खुलासा किया है। 81 लोग ऐसे थे, जो मानक पर खरे नहीं उतरे।
विज्ञापन


अपात्रों का चयन करने वाले दस ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा लिखाने के लिए संबंधित लोगों ने बीडीओ को पत्र लिखा, लेकिन अभी तक किसी भी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा नहीं हुआ है। हालांकि इन कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं परियोजना अधिकारी का कहना है कि जो लोग अपात्र हैं, उनसे रिकवरी की कार्रवाई चल रही है। बीडीओ को पत्र लिखकर रुपये वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। अपात्रों के स्थान पर पात्रों का चयन कर उनके खाते में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed