फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कानून व्यवस्था सुधारने के लिए तीन माह पर्याप्त नहीं : राज्यपाल 18-16-52

कानून व्यवस्था सुधारने के लिए तीन माह पर्याप्त नहीं : राज्यपाल 18-16-52

Thu, 15 Jun 2017 07:03 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
कानून व्यवस्था सुधारने के लिए तीन माह पर्याप्त नहीं : राज्यपाल  18-16-52
प्रतापगढ़। सपा राज में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने वाले राज्यपाल रामनाईक ने कहा है कि सूबे में हालात सुधारने के लिए तीन माह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभी कुछ और वक्त की जरूरत है।
विज्ञापन


शहर के तुलसीसदन में गुरुवार को कुंती महाकाव्य के विमोचन के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा साफ है। वह अपराध पर नियंत्रण के लिए प्रयासरत है, मगर पूर्व की सरकार ने इतनी अव्यवस्था और अराजकता फैला दी है कि उस पर काबू पाने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि तीन माह में हालात नियंत्रित हुए हैं, मगर अभी पूरी तरह अपराध पर काबू नहीं पाया जा सका है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि जल्द ही अपराधों में कमी आएगी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के उस बयान पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से उन्होंने इनकार कर दिया जिसमें उन्होंने मीडिया को उल्टी-सीधी बातें कहीं थीं। इतना जरूर कहा कि वह राजनेता हैं, इसलिए उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed