फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बारिश से लुढक़ा पारा, उमस ने किया बेहाल

बारिश से लुढक़ा पारा, उमस ने किया बेहाल

Tue, 18 Jun 2019 11:08 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
बारिश से लुढक़ा पारा, उमस ने किया बेहाल
बारिश से लुढक़ा पारा, उमस ने किया बेहाल
विज्ञापन

दिनभर गर्मी से परेशान रहे लोग, फर्राटा भरते रहे पंखे व कूलर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सोमवार को तूफानी हवाओं संग बारिश से तापमान तो लुढक़ा, मगर लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। धूप की तपिश व पछुआ हवाओं के चलते उमस भरी गर्मी का कहर जारी रहा। गर्मी से लोग पसीने से तरबतर दिखे। अधिकतम तापमान 37.4 व न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को शाम करीब पांच बजे तूफानी हवाओं संग बादलों ने आसमान में डेरा जमा लिया। करीब दो घंटे तक हवाएं रफ्तार भरती रहीं। शाम करीब 7 बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में बारिश तेज हो गई। आधे घंटे तक बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। तापमान भी लुढक़ गया। मंगलवार सुबह आसमान से बादल छंट चुके थे। अधिकतम तापमान 37.4 व न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान लुढक़ने के बाद भी गर्मी का तेवर बरकरार रहा। दिनभर उमसभरी गर्मी का कहर जारी रहा। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई। पछुआ हवाओं के चलते उमस में तेजी से इजाफा हुआ। इससे लोग बेहाल रहे। गर्मी से लोग पसीने से तरबतर दिखे। दिनभर गर्मी का कहर जारी रहा। कार्यालयों, घरों में पंखे व कूलर फर्राटा भरते रहे। मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हवाओं के बदलने पर मौसम परिवर्तन हो सकता है।
विज्ञापन

इनसेट
फोटो 000
बारिश से शहर के हालात बदतर, जगह-जगह कीचड़ व जलभराव
महज आधे घंटे की बारिश से ही शहर के हालात बदतर हो गए हैं। आवागमन के दौरान लोगों को कीचड़ व गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सोमवार क ी शाम तूफानी हवाओं संग आधे घंटे बारिश हुई। बारिश से शहरियों को गर्मी से तो राहत मिली, मगर आवागमन में मुसीबत खड़ी हो गई। बाजारों एवं मुख्यमार्ग को जोडने वाले संपर्क मार्ग पर जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। शहर के जोगापुर, नया मालगोदाम रोड, चंपासुर्ती रोड, देवकली से होकर सरोज चौराहा को जोडने वाली सडक़ों पर कीचड़ व जलजमाव के चलते गुजरना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार को दिनभर आवागमन को लेकर लोग गंदे पानी व कीचड़ में जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed