फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पुरवा ने बढ़ाई उमस, पसीने से तरबतर रहे लेाग

पुरवा ने बढ़ाई उमस, पसीने से तरबतर रहे लेाग

Sun, 02 Jun 2019 09:16 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
पुरवा ने बढ़ाई उमस, पसीने से तरबतर रहे लेाग
फोटो 000
विज्ञापन

पुरवा ने बढ़ाई उमस, पसीने से तरबतर रहे लेाग
आसमान में बादलों की आहट, लुढ़का तापमान, फिर भी गर्मी का कहर जारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रविवार को पुरवा हवाओं के दखल ने उमस बढ़ा दी। आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ भी जारी रही। तापमान शनिवार की तरह ही रविवार को भी 39 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। दिनभर उमसभरी गर्मी का कहर जारी रहा। लोग पसीने से तरबतर रहे। शहर से लेकर गांव तक उमसभरी गर्मी से हाहाकार मचा रहा। अधिकतम तापमान 39.3 व न्यूनतम 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

सप्ताहभर से पश्चिमी हवाएं वातावरण में मजबूत पकड़ बनाए हुए थीं। इससे तापमान में तेजी से इजाफा हुआ था। तल्ख धूप व पश्चिमी हवाओं के बीच प्रचंड गर्मी का कहर जारी रहा। रविवार को पूर्वी हवाओं के दखल से मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादलों की आहट रही। पुरवा हवाओं एवं बादलों की उमड़-घुमड़ के असर से तापमान शनिवार की तरह ही रविवार को भी 39 डिग्री सेल्सियस पर बरकरार रहा। सुबह 9 बजे के बाद उमसगर्मी का असर शुरू हो गया। लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। लोग पसीने से तरबतर दिखे। रविवार को शहर के बाबागंज, पल्टन बाजार, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, अंबेडकर चौराहा, रोडवेज बसअडडे सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों की खासी भीड़ रही। ईद के पर्व को लेकर दुकानों पर खरीदारी को लेकर ग्राहकों भीड़ रही। उमसभरी गर्मी से दुकानदार व ग्राहक सभी पसीने से तरबतर दिखे। पंखे व कूलर फर्राटे भर रहे थे, मगर उससे राहत नहीं मिल रही थी। सडक़ से गुजर रहे राहगीरों एवं यात्रियों का इससे भी बुरा हाल रहा। दोहपर 1 बजे के करीब गर्मी इतनी तेज थी कि विवेकनगर, दहिलामऊ, अष्टभुजानगर, स्टेशनरोड, आजादनगर, बलीपुर आदि मुहल्लों में उमस से लोग बेहाल रहे। न घर में सकून था, न ही बाहर। शाम को भी उमस में कमी नहीं आई। शहर से लेकर गांव तक गर्मी से हाहाकार मचा रहा। मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि पुरवा हवाओं के दबाव से उमस बढ़ी है। पुरवा हवाओं के दबाव पर तापमान में भले ही कम होता है, मगर उमस के चलते गर्मी का असर बना रहता है। अधिकतम तापमान 39.3 व न्यनूतम 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed