फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बसपा : बढ़ता रहा कारवां पर दूर रही मंजिल

बसपा : बढ़ता रहा कारवां पर दूर रही मंजिल

Mon, 27 May 2019 11:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
बसपा : बढ़ता रहा कारवां पर दूर रही मंजिल
बसपा : हर चुनाव में वोट बढ़ता गया, दूर होती गई जीत
विज्ञापन

जातीय समीकरणों का सारा फार्मूला हो गया बेकार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में लोकसभा चुनावों में लगातार बसपा का जनाधार बढ़ा, लेकिन जीत दूर होती चली गई। जातीय समीकरणों के बल पर हाथी का निशान लेकर मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों ने बसपा का मत प्रतिशत तो बढ़ाया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी।

लोकसभा चुनाव के सफर में 1989 से बसपा मैदान में है। जिले में उसने पिछड़ी जातियों के साथ ही दो बार मुसलिम और दो बार ब्राह्मण उम्मीदवारों को आजमाया है। लगातार दो चुनावों से वह दूसरे नंबर पर भी है। 2009 में ब्राह्मण उम्मीदवार होने की दशा में हार का फासला 20 हजार से कम था। 2014 में मुसलिम प्रत्याशी उतारने पर वोट तो बढ़ा, लेकिन हार का फासला 1.68 लाख से अधिक हो गया। जिले में 1991 में बसपा प्रत्याशी हरीनाथ सिंह यादव के नाम सबसे कम वोट पाने का रिकार्ड है। उसके बाद हर चुनाव में पार्टी का वोट बैंक बढ़ता गया। 2009 में तो पार्टी प्रत्याशी जीत के काफी करीब पहुंचकर ठिठक गए थे। 2014 में भी वोट बैंक बढ़ा और पार्टी ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा, लेकिन अद-भाजपा गठबंधन की जीत का फासला इतना अधिक हो गया कि कोई भी प्रत्याशी दूर-दूर तक नहीं फटक सका। यही हाल वर्ष 2019 के चुनाव में भी हुआ। सपा-बसपा गठबंधन के बाद बसपा के खाते में सीट गई। बसपा ने अशोक त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी बनाया। उन्हें 318539 मत मत मिले, लेकिन जीत हासिल नहीं हुई। इस बार भी बसपा प्रत्याशी को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

-------------
वर्ष मत फासला
1989 31429 134441
1991 18132 92701
1996 36964 102362
1998 62787 170140
1999 78923 123243
2004 82876 155261
2009 169137 19779
2014 207567 168222
2019 318539 117952
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed