{"_id":"5ce98159bdec2207177167c1","slug":"15588069237-pratapgarh-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड प्टिी डायरेक्टर ने एडीओ पंचायत को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड प्टिी डायरेक्टर ने एडीओ पंचायत को लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी डायरेक्टर ने एडीओ पंचायत को लगाई फटकार
विकास भवन में समीक्षा बैठक कर कार्ययोजना के मुताबिक कार्य कराने का दिया निर्देश
शौचालयों की फोटो अपलोड नहीं करने पर बीसी कंसा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। डिप्टी डायरेक्टर पंचायतीराज जयदीप त्रिपाठी ने शनिवार को विकास भवन में एडीओ पंचायत और स्वच्छ भारत मिशन ब्लाक समन्वयकों के साथ बैठकर विकास कार्यों की समीक्षा की। ग्राम पंचायतों में वार्षिक कार्ययोजना के मुताबिक कार्य नहीं होने पर संडवाचंद्रिका और लक्ष्मणपुर एडीओ पंचायत को फटकार लगाई। शौचालयों की फोटो अपलोड नहीं करने पर ब्लाक समन्वयकों को चेतावनी दी है।
चुनाव खत्म होते ही विकास कार्यों के समीक्षा का दौर प्रारंभ हो गया है। शनिवार को डिप्टी डायरेक्टर पंचायतीराज जयदीप त्रिपाठी ने चेताया है कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। संडवाचंद्रिका और लक्ष्मणपुर विकास खंड में पूर्व की कार्ययोजना के अनुसार कार्य नहीं होने पर एडीओ पंचायत को फटकार लगाई। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता बरतने की बात कहते हुए चेताया कि अगर कोई अनियमितता मिलती है तो कर्मचारी और अधिकारी बराबर के दोषी होंगे। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक में शौचालयों की फोटो अपलोड करने पर ब्लाक समन्वयकों को सप्ताह भर का समय दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में डीपीआरओ उमाकांत पांडेय मौजूद रहे।
सीडीओ अवकाश पर, डीडीओ को मिला प्रभार
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह की मां का निधन होने से वह अवकाश पर चले गए हैं। इससे डीडीओ सुदामा प्रसाद को सीडीओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।