{"_id":"5ce94ae2bdec22074407e918","slug":"15587929807-pratapgarh-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई माह में संचालित होंगे तीन और नए मॉडल स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई माह में संचालित होंगे तीन और नए मॉडल स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाई में संचालित होंगे तीन और नए मॉडल स्कूल
सात ब्लाकों में 2011 में स्वीकृत हुए थे सात मॉडल स्कूल, पिछले शिक्षासत्र में चार मॉडल स्कूलों का हुआ संचालन
निर्माण पूरा न होने से अंतू, आसपुर देवसरा, रामपुर संग्रामगढ़ में नहीं हो सका था संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सब कुछ ठीक रहा तो जिले में जुलाई माह से तीन और नए मॉडल स्कूलों का संचालन शुरू हो जाएगा। इन स्कूलों में पहले मंजिल का निर्माण पूरा हो चुका है। नए शिक्षासत्र में कक्षाओं के संचालन की तैयारी की जा रही है। मॉडल स्कूलों के संचालन के लिए डीआईओएस ने शासन को पत्र लिखा है।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए नजीर के तौर पर सात मॉडल स्कूल स्वीकृत हुए थे। जिले के कालाकांकर, बाबागंज, संग्रामगढ़, शिवगढ़, पट्टी, संडवाचंद्रिका, आसपुर देवसरा ब्लाक में 2011 में मॉडल स्कूलों के निर्माण के लिए तीन करोड़ से अधिक की धनराशि मिली और कार्य शुरू हुआ। 2015 में निर्माण पूरा कर मॉडल स्कूलों में पठन पाठन शुरू कराने की योजना थी। निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदारों ने जमकर मनमानी की। कालाकांकर, बाबागंज, शिवगढ़, आसपुर देवसरा के मॉडल स्कूलों के निर्माण कार्य पूरा होने में 7 साल लग गए। पिछले सत्र में इनका संचालन शुरू हुआ, जबकि संग्रामगढ़, पट्टी, संडवाचंद्रिका में निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया था। इन तीनों मॉडल स्कूलों में ठेकेदारों ने जमकर अनियमितता बरती थी। अंतू में ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इसके बाद विभाग की ओर से पुन: नए ठेकेदारों को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद निर्माण कार्य में तेजी आई। नए शिक्षासत्र में मॉडल स्कूलों का एक तल तैयार हो गया है। दूसरे तल का निर्माण शुरू है। डीआईओएस एसपी यादव ने बताया कि नए शिक्षासत्र में तीन और मॉडल स्कूलों के संचालन के लिए पत्र लिखा गया है। जुलाई माह में कक्षाओं के संचालन की संभावना है।
इनसेट---------------------
6,9 व 11 की कक्षाओं का होगा संचालन
डीआईओएस एसपी यादव ने बताया कि नए स्कूलों में जुलाई माह में कक्षा 6,9 व 11 की कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। पहला तल तैयार होने से इसमें आसानी से कक्षाओं का संचालन किया जा सकता है। इसकी रिपोर्टिंग भी कर दी गई है।