फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   घायल की मद्द करना शिक्षक को पड़ा

घायल की मद्द करना शिक्षक को पड़ा

Sun, 10 Mar 2019 01:59 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
घायल की मद्द करना शिक्षक को पड़ा
घायल की मदद करना शिक्षक को पड़ा भारी
विज्ञापन

मरीज को भर्ती कराने के दौरान उचक्कों ने उड़ा दी बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। घायल राहगीर को अस्पताल पहुंचाना उस समय शिक्षक को भारी पड़ गया, जब उसकी बाइक अस्पताल से उचक्का लेकर फरार हो गया। शिक्षक मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली का चक्कर लगा रहा है, मगर पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है।
अंतू इलाके के कुशहा स्थित शिवराम इंटरमीडिएट कालेज में ओमप्रकाश यादव सहायक अध्यापक के रूप में तैनात हैं। कुशहा में सड़क के किनारे उनका मकान है। सात मार्च की शाम करीब आठ बजे उनके घर के करीब एक बाइक सवार कुत्ते से टकराकर घायल हो गया। शिक्षक ने एंबुलेंस बुलाई और गांव के एक व्यक्ति को एंबुलेंस में बैठाकर वह जिला अस्पताल भर्ती कराने पहुंच गए। इमरजेंसी में दिखाने के बाद डाक्टरों ने सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया। घायल बाइक सवार को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराने के बाद अपनी बाइक वार्ड के पीछे खड़ी करके दवा देने गए थे। उसी समय उचक्कों ने बाइक गायब कर दी।
विज्ञापन

सरोजनी में वार्षिकोत्सव आज
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कुसुमी स्थित सरोजनी इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव रविवार को सुबह 11 बजे आयोजित किया गया है। यह जानकारी प्रबंधक राजेश भट्ट ने दी है।
वार्षिकोत्सव में आएंगे कैबिनेट मंत्री
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। लीलापुर स्थित गौतम बुद्ध पब्लिक जूनियर हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार का आयोजित किया गया है। स्कूल के प्रबंधक आलोक कुशवाहा नेे बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed