फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बेटा प्रिंसिपल, बहू और पुत्री को बना दिया कक्ष निरीक्षक

बेटा प्रिंसिपल, बहू और पुत्री को बना दिया कक्ष निरीक्षक

Fri, 08 Feb 2019 07:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
बेटा प्रिंसिपल, बहू और पुत्री को बना दिया कक्ष निरीक्षक
बेटा प्रिंसिपल, बहू और पुत्री को बना दिया कक्ष निरीक्षक
विज्ञापन

वित्तविहीन कॉलेजों में प्रबंधतंत्र ने संभाली परीक्षा की कमान
यूपी बोर्ड ने प्रबंधतंत्र को परीक्षा से बाहर रखने की दी थी हिदायत, 139 वित्तविहीन कालेज बने हैं परीक्षा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में वित्तविहीन कॉलेजों से प्रबंधतंत्र को दूर रखने की हिदायत देने के बाद भी परीक्षा की कमान उन्होंने अपने हाथों में ले ली है। इससे अधिकांश केंद्रों पर साइलेंट नकल हो रही है। जिले के 139 वित्तविहीन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिसमें अधिकांश स्कूलों में यह खेल हो रहा है। ऐसी दशा में नकल रोकने का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है।
जिले के हाईस्कूल के 71,582 और इंटरमीडिएट के 62,952 परीक्षार्थियों के लिए 210 कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें 4 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त और 139 वित्तविहीन कालेज शामिल हैं। वित्तविहीन कालेजों में परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए यूपी बोर्ड ने प्रबंधतंत्र को परीक्षा के दौरान केंद्र से बाहर रहने को कहा है। मगर आलम यह है कि अधिकांश कालेजों में प्रबंधतंत्र के लोगों ने परीक्षा की कमान संभाल रखी है।
विज्ञापन

दरअसल, वित्तविहीन स्कूल खोलने वाले संचालकों ने स्वयं प्रबंधक बनने के साथ ही अपने पुत्र, पुत्रियों और पुत्रवधू को प्रिंसिपल और टीचर बना रखा है। ऐसे में वह प्रबंध समिति में भी शामिल हैं और बोर्ड परीक्षा कराने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। बाबागंज और गौरा विकास खंड के एक इंटर कालेज में एक ही परिवार के सभी सदस्य कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी कर रहे हैं। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने डीआईओएस से शिकायत भी की, मगर शिक्षा विभाग के अफसरों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। यह तो महज उदाहरण हैं। जिले के अधिकांश वित्तविहीन कालेजों में यही खेल हो रहा है। जब एक ही परिवार के सभी सदस्य स्कूल में रहेंगे तो नकल विहीन परीक्षा कराने का दावा कितना सफल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन---
ऐसे मामलों की जांच कराई जा रही है। प्रबंधतंत्र के सदस्यों को बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्र से बाहर रहने को कहा गया है। अगर जांच में कोई इस तरह का मामला आता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसपी यादव, डीआईओएस।

ट्रेजरी के डबल लाक में रखा गया मदरसा बोर्ड का पेपर
रविवार को केंद्रों पर पहुंचेगा प्रश्नपत्र, 11 फरवरी से होनी है परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। उप्र मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए शुक्रवार को प्रश्नपत्र का बंडल आते ही ट्रेजरी के डबल लाक में रखा गया है। रविवार को यह प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे। 11 फरवरी से जिले के 18 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए सभी कालेजों में सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा गया है।

उप्र मदरसा बोर्ड के मुंशी, मौलवी, आलिम, फाजिल, कामिल की परीक्षाएं 11 फरवरी से प्रारंभ होंगी। जिले के 18 कालेजों और मदरसों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर 168 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। प्रत्येक कक्ष में एक उर्दू और एक हिंदी के कक्ष निरीक्षक होंगे। शहर के जोगापुर स्थित माडर्न साइंस इंटर कॉलेज में अभी तक सीसीटीवी कैमरा नहीं लगने पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने अविलंब लगवाने को कहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को परीक्षा केंद्रों पर पेपर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को रविवार को कालेज खुला रखने को कहा है। केंद्र व्यवस्थापकों से नकल विहीन परीक्षा कराने की बात कहते हुए सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed