फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   नगर पालिका के पूर्व चेयरपर्सन भारत सिंह गांधी का निधन

नगर पालिका के पूर्व चेयरपर्सन भारत सिंह गांधी का निधन

Thu, 13 Dec 2018 11:31 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के पूर्व चेयरपर्सन भारत सिंह गांधी का निधन
फोटो-
विज्ञापन

नगर पालिका के पूर्व चेयरपर्सन भारत सिंह गांधी का निधन
कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के पिता के निधन पर शोक जताने वालों का लगा तांता, 15 को आ सकते हैं सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। काफी दिनों से बीमार चल रहे नगर पालिका के पूर्व चेयरपर्सन व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के पिता भारत सिंह गांधी का गुरुवार भोर में निधन हो गया। इसकी जानकारी होने पर उनके आवास पर शोक जताने वालों का तांता लग गया। सीएम योगी आदित्यनाथ भी 15 दिसंबर को शोक जताने के लिए मंत्री के घर आ सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित शुक्रवार को आएंगे।
कंधई थाना क्षेत्र के सर्वजीतपुर निवासी भारत सिंह गांधी शहर के सदर बाजार में अपने परिवार के साथ रहते थे। बस व ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जिले में अपनी पहचान बनाने वाले भारत सिंह गांधी ने कभी पीछे मुडक़र नहीं देखा। 29.7.1976 से लेकर 11.8 1977 तक वह नगर पालिका के चेयरपर्सन भी रहे। उनके मझले पुत्र राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह मौजूदा समय में प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। मोती सिंह के बड़े भाई बड़ेलाल व छोटे भाई मानिक सिंह साथ में रहते हैं। काफी दिनों से बीमार चल रहे भारत सिंह गांधी ने गुरुवार भोर में शहर स्थित घर पर ही अंतिम सांस ली। उनके निधन से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग कैबिनेट मंत्री के आवास पर शोक जताने पहुंचे। दोपहर बाद पाथव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले जाया गया।
विज्ञापन

फोटो-
शोक संवेदना, श्रद्धांजलि देने के लिए लगा रहा तांता
प्रतापगढ़। नगर पालिका के पूर्व चेयरपर्सन व मंत्री मोती सिंह के पिता भारत सिंह गांधी के निधन की खबर पर लोगों ने शोक जताया। जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों, राजनैतिक दलों के नेताओं ने घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री के पिता भारत सिंह गांधी के निधन पर जिलाधिकारी शंभु कुमार, विधायक धीरज ओझा, सदर विधायक संगमलाल गुप्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, रामपुरखास विधायक अराधना मिश्रा दुख जताया। पुलिस अधीक्षक एस आनंद, सीडीओ राजकमल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, अशोक मिश्रा, राजेश्वर पटेल, रवि गुप्ता, गिरीश पांडेय ने शोक जताया। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के अनिल दूबे, राजेंद्र सिंह, मुकुंद राव, अजयनाथ पांडेय, अतुल सिंह, मनोज सिंह, अश्वनी पांडेय, भरतव्यास शर्मा, देवेंद्र सिंह , डीएवी इंटर कालेज प्रधानाचार्य अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने भी दुख जताया। मानव कल्याण सेवा संस्थान के श्यामशंकर पांडेय, महेंद्रनाथ तिवारी, सतीश चंद्र पांडेय, घनश्याम पांडेय, शिवपूजन मिश्रा, विजयशंकर शुक्ला, दुर्गा प्रसाद शुक्ला , अधिवक्ता विनोद पांडेय , समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य, कांग्रेस महासचिव श्यामकिशोर शुक्ला, श्रीकिशोर अग्रवाल, रोहित कुमार शुक्ल, कपिल द्विवेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय सिंह, बसपा नेता विजय मिश्र बाबी, सपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा सरोज, सपा उपाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, हरीश शुक्ला ने भी दुख जताया। जिला पंचायत सदस्य प्रकाश सिंह ने गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed