फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मंडलीय प्रतियोगिता में 374 अंक हासिल कर बेल्हा बना चैंपियन

मंडलीय प्रतियोगिता में 374 अंक हासिल कर बेल्हा बना चैंपियन

Sat, 08 Dec 2018 11:38 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय प्रतियोगिता में 374 अंक हासिल कर बेल्हा बना चैंपियन
चित्र------
विज्ञापन

374 अंक हासिल कर बेल्हा बना चैंपियन
मंडलीय प्रतियोगिता में शिक्षामंत्री अनुपमा जायसवाल और कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने किया उत्साहवर्धन
272 अंकों के साथ प्रयागराज रहा दूसरे स्थान पर, फतेहपुर तीसरे पायदान पर रहा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मेजबान बेल्हा के बच्चों ने 374 अंक हासिल कर शील्ड पर कब्जा किया, जबकि 272 अंक हासिल कर प्रयागराज दूसरे और 214 अंकों के साथ फतेहपुर तीसरे स्थान पर रहा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह और बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर शिक्षामंत्री ने कहा कि मंडलीय रैली में बच्चों की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि बेसिक शिक्षा का परिदृश्य बदल रहा है।
शहर के संत अंथोनी इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित दो दिनी मंडलीय रैली का समापन करने पहुंचीं बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि प्राइमरी स्कूलों में शैक्षिक माहौल ही नहीं बदला है, बल्कि बच्चों की ड्रेस और सुविधाएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने सूबे के प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ने पर खुशी जताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में बेसिक शिक्षा नजीर के तौर पर देखी जाएगी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह कहा कि बेसिक शिक्षा का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। इसका उदाहरण अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले बच्चे हैं।
विज्ञापन

व्यक्तिगत चैंपियनशिप बालक वर्ग में कौशांबी के प्राइमरी स्कूल बड़ा तालाब के छात्र रोहित कुमार और बालिका वर्ग में फतेहपुर जिले के प्राइमरी स्कूल गुरुवल की छात्रा शीलू सिंह को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य और सामूहिक गीत प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। इस मौके पर डीएम शंभु कुमार, एडी बेसिक रमेश तिवारी, डायट प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, गोकुलनाथ श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, राजेश सिंह, सीमा गौतम, सुधीर सिंह, प्रभाकर सिंह, इंद्रसेन सिंह, रोशनलाल उमरवैश्य, रमाशंकर शुक्ल, विनय सिंह, प्रभा शंकर पांडेय, सत्य प्रकाश पांडेय, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट---------
सेल्फी लेने वालों की उमड़ी रही भीड़
मंच पर बेसिक शिक्षा मंत्री और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी देखकर शिक्षक और शिक्षिकाएं सेल्फी लेने के लिए मंच पर उमड़ पड़े। शिक्षिकाएं शिक्षा मंत्री के बगल बैठकर सेल्फी लेती रहीं तो शिक्षक बुके देने के बहाने कभी फोटो खिंचवाते तो कभी सेल्फी लेते। हालांकि बेसिक शिक्षा मंत्री ने कोई विरोध प्रकट नहीं किया।


इनसेट-----------
ड्रोन कैमरे से हुई वीडियोग्राफी
कार्यक्रम को ड्रोन कैमरा कैद करता रहा। मंत्री के स्वागत से लेकर बच्चों के प्रदर्शन को कैद करने के लिए ड्रोन कैमरा पूरे परिसर में घूमता रहा। पहली बार ड्रोन कैमरा देखने वाले टकटकी लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed