फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   लुढक़ा पारा, अब कंपाने लगी ठंड

लुढक़ा पारा, अब कंपाने लगी ठंड

Tue, 04 Dec 2018 11:07 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
लुढक़ा पारा, अब कंपाने लगी ठंड
प्रतापगढ़। मंद गति मेें बहने वाली पश्चिम की पहाड़ी हवाओं ने दिसंबर माह की शुरुआत में ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। महज हप्तेभर के भीतर हवाओं ने अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान को पांच से 7 अंक लढुका दिया है। ठंड अब कंपाने लगी है। बाजारों में शांम होते ही सन्नाटा पसर जा रहा है। गांवों में सुबह-शाम अलाव धधकने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


नवंबर माह में मौसम के उतार-चढ़ाव का सिलसिला जा रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी यह परिवर्तन बराबर बना रहा। दिनभर तल्ख धूप उमसभरी गर्मी का अहसास कराती रही तो रात में हल्की ठंड का भी अहसास बना रहा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा, जबकि न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। नवबंर माह के आखिर के दो दिनों से एकाएक मौसम करवट बदलने लगा। पश्चिमी से मंद गति में बहने वाली पहाड़ी हवाओं ने हप्तेभर के भीतर ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। हवाओं का असर कुछ यूं रहा कि 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान लुढक़र कर 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11 व 12 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। इससे ठंड कंपाने लगी है।
विज्ञापन


शहर से लेकर गांव तक अब दिन में भी लोग स्वेटर-जैकेट में देखे जा रहे है। सुबह ठंड का असर तेज रहता है, शाम को सूरज ढलते ही ठंड का असर शुरू हो जाता है। शहर के बाबागंज, पल्टनबाजार, पंजाबी मार्केट, अंबेडकर चौराहा, भंगवाचुुंगी, सदर बाजार, राजापाल टंकी सहित शहर के प्रमुख बाजारों में शाम सात बजे के बाद सन्नाटा पसर जाता है। जबकि रानीगंज, पट्टी, लालगज, कुंडा व सदर क्षेत्र के गांवों में सुबह-शाम अलाव जलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाएं मंद गति से बह रही हैं। हवाओं के चलते मौसम मेें तेजी से परिवर्तन हो रहा है। आने वाले दिनों में ठंड तेजी से बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमा, सर्दी-जुकाम और बुखार के बढ़े मरीज
ठंड में एकाएक बढ़ोतरी से दमा, सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मौसम की मार के चलते परेशान देखा जा रहा है। जिला अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन रही। जिसमें अधिकांश मरीज सर्दी, दमा, जुकाम व बुखार के रहे। डाक्टरों ने बदल रहे मौसम में दवा के साथ ही एहतियात बरतने की सलाह दी है।


गर्म कपड़ों की दुकानों पर उमड़ रही भीड़
एकाएक ठंड बढने से गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। शहर के पंजाबी मार्केट, बाबागंज स्थित गर्म कपड़ों की दुकानों पर दिनभर खरीदारी हो रही है। मंगलवार को बाजारों में स्वेटर, जैकेट व मफलर की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed