फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   फोटो- 19-03-38

फोटो- 19-03-38

Sun, 18 Jun 2017 07:47 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 19-03-38
प्रतापगढ़। पंजाबी मार्केट स्थित श्री ज्वैलर्स की दुकान से 70 हजार की चेन लेकर भाग रहे बंटी-बबली को पुलिस ने व्यापारियों की मदद से धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से चेन बरामद हो गई। कोतवाली पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। संभावना है कि जिले में लूट व छिनैती की कई घटनाओं में दोनों शामिल हैं।
विज्ञापन


पंजाबी मार्केट में रविवार को गुलाबचंद्र की श्री ज्वैलर्स दुकान पर हर दिन की तरह ग्राहकों का आना जाना लगा था। इस बीच करिज्मा बाइक से युवक-युवती पहुंचे। दोनों आभूषण की दुकान में घुसे और अंगूठी, चेन दिखाने के लिए कहा। मालिक गुलाबचंद्र के कहने पर कर्मचारी दोनों को आभूषण दिखाने लगे। अचानक युवक मोबाइल पर बात करते हुए बाहर निकल आया। वह बाइक पर बैठकर बातें करने लगा। कुछ देर बाद युवती 23 ग्राम की चेन पसंद करने के बाद मोलभाव किया। गुलाबचंद्र ने चेन की रसीद बनाने लगा तो युवती बोली कि वह बाहर से रुपये लेकर आ रही है।
विज्ञापन


दुकान से बाहर निकलते ही युवती बाइक पर बैठ गई और देखते ही देखते दोनों की बाइक इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर फर्राटा भरने लगी। शोर मचाते हुए गुलाबचंद्र ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। तहसील में हो रही मीटिंग में मौजूद मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी और भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी ने भाग रहे बंटी बबली का पीछा कर लिया। एमडीपीजी कॉलेज के पास चेन उड़ाकर भाग रहे बदमाश की बाइक खराब हो गई। पुलिस या पीछा कर रहे लोगों को शक न हो इसके लिए युवती को बाइक से नीचे उतारकर भगा दिया। खुद बाइक स्टार्ट करने लगा। तभी पीछे से पहुंचे व्यापारी और पुलिस ने उसे दबोच लिया। युवती की तलाश करने में पुलिस जुट गई। चौराहे पर हुलिया के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि बस से युवती इलाहाबाद की ओर जा रही है। इस पर देल्हूपुर पुलिस से संपर्क कर बस को रोककर युवती को पकड़ने के लिए कहा। देल्हूपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस से युवती को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो उसके पास से चेन बरामद हुई। इधर, पुलिस ने पकड़े गए युवक को कर्रा किया तो उसने अपना जुर्म मान लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। व्यापारियों ने बाइक व युवक को पहचान लिया। युवती से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया युवक इलाहाबाद के कोठा पार्चा का रहने वाला सौरभ जायसवाल पुत्र सालिगराम है। युवती रुचि तिवारी पुत्र कमल तिवारी निवासी मुट्ठीगंज है। दोनों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

खुद को बताया था दंपति
श्री ज्वैलर्स की दुकान पर आभूषण पसंद करने के दौरान बंटी बबली ने खुद को दंपति बताया था। शनिवार को शादी की सालगिरह बताते हुए चेन उपहार में देने की बात कही थी। तभी तो भरोसा होने पर कर्मचारी ने युवती को चेन दिखाता रहा। चेन लेकर वह बाहर निकली, तब तक भरोसा था कि वह रुपये लेकर आएगी, लेकिन जब दोनों भागे तो सर्राफ के पैरो तले जमीन खिसक गई। वे उनकी बाइक के पीछे भागे।


पड़ोसी जिले में करते हैं घटनाएं
ज्वैलर्स की दुकान से चेन लेकर भागे बंटी-बबली की हकीकत खंगालने में कोतवाली पुलिस जुट गई। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे अमेठी, सुल्तानपुर, भदोही व छोटी बाजारों में अब तक हाथ मार चुके हैं। ऐसी घटनाओं का पुलिस ब्यौरा जुटा रही है। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि इलाहाबाद पुलिस को बंटी बबली से अवगत करा दिया। ताकि वहां की पुलिस भी जांच कर सके।


फोटो-
ज्वैलर्स की दुकान से चेन लेकर भागे बंटी-बबली
व्यापारियों की मदद से पुलिस ने एमडीपीजी कॉलेज के करीब धर दबोचा
पिटाई के बाद पुलिस कर रही पूछताछ, चेन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed