फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   महुली के आठ किमी परिधि में बंद रहेंगी दुकानें

महुली के आठ किमी परिधि में बंद रहेंगी दुकानें

Thu, 16 May 2019 08:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
महुली के आठ किमी  परिधि में बंद रहेंगी दुकानें

विज्ञापन
महुली मंडी के आठ किमी की परिधि में बंद रहेंगी शराब की दुकानें
मतगणना प्रारंभ होने से शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगा आदेश
प्रतापगढ़। 23 मई को महुली मंडी के आठ किमी की परिधि में कोई भी शराब और बीयर की दुकानें नहीं खुलेंगी। मतगणना के दिन किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जिला प्रशासन ने यह फैसला किया है। डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी को पत्र जारी कर दुकानदारों को पहले से अवगत कराने को कहा है। चिलबिला स्थित महुली मंडी में 23 मई को लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी। डीएम मार्कण्डेय शाही ने 23 मई को महुली मंडी के आठ किमी की परिधि में आने वाली शराब, बीयर और मॉडल शॉप, भांग की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि मतगणना समाप्त होने तक कोई दुकान नहीं खुलेगी। जिला आबकारी अधिकारी और एसपी से आदेश का कड़ाई से पालन कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई दुकानदार आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पक्के मकान वालों को भी आवास देने का आरोप
संडवा चंद्रिका (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री आवास वितरण में व्यापक अनियमितता बरती जा रही है। जिन लोगों के पास पहले से पक्का मकान था, उन्हें भी आवास आवंटित किए गए हैं। संडवा चंद्रिका विकास खंड के उमरी गांव निवासी रामप्रताप पांडेय ने डीएम से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि भुइला, शिवराम, नन्हे और ओमप्रकाश का चयन प्रधानमंत्री आवास के लिए किया गया है। जबकि इन लोगों के पास पहले से पक्का मकान था। पीड़ित ने बताया कि वह छप्परनुमा घर में रहता है और बीडीओ की जांच में पात्र भी था, मगर प्रधान ने सूची में नाम नहीं डाला।
विज्ञापन


शिकायतों का निस्तारण करना भूले अफसर
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करना भूल गए हैं। इससे विभागों में शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। सबसे अधिक शिकायतें डीपीआरओ कार्यालय में लंबित हैं। इसमें अधिकांश पेयजल से संबंधित हैं। डीपीआरओ उमाकांत पांडेय ने बताया कि जो शिकायतें आ रही हैं, उनका निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निकांड पीड़ित को दी आर्थिक मदद
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। पट्टी इलाके के बीबीपुर बारडीह निवासी फूलचंद्र के घर लगी आग से दो मासूम बच्चों की मौत और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया था। गुरुवार को आरएसएस के जयशंकर और मनीष रावत ने गांव पहुंचकर पीड़ित को आर्थिक सहायता के साथ ही खान-पान की सामग्री प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed