{"_id":"5c2e4906bdec2256bd3cf92e","slug":"141546537222-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक निलंबित, बीडीओ के निलंबन को शासन को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिक निलंबित, बीडीओ के निलंबन को शासन को भेजा पत्र
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के शिवगढ़ और गौरा ब्लाकों में 30.87 लाख रुपये के घपले में आरोपी वरिष्ठ लिपिक उमेश पांडेय को निलंबित कर दिया गया है, जबकि गौरा ब्लाक में तैनात लेखाकार भोलानाथ के निलंबन के लिए निदेशक को पत्र लिखा गया है। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विकास शुक्ला के निलंबन के लिए शासन को पत्र पहले ही भेजा जा चुका है।
जिले के गौरा और शिवगढ़ ब्लाकों में 294 शौचालयों के निर्माण के लिए मिले 30.87 लाख रुपये का बंदरबांट करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा कसने लगा है। बीडीओ विकास शुक्ला को निलंबित करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया हैञ वहीं शिवगढ़ ब्लाक में लेखाकार बनकर डोगल लगाने वाले वरिष्ठ लिपिक उमेश पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। गौरा में तैनात लेखाकार भोलानाथ पर निलंबित करने के लिए निदेशक को पत्र लिखा गया है। प्रभारी सीडीओ और डीडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि एफआईआर होने के बाद निलंबन निश्चित होता है। अगर निलंबन की कार्रवाई नहीं होती है तो कार्रवाई अधूरी रह जाती है। विभागीय जांच में बीडीओ विकास शुक्ला से 15.43 लाख, उमेश पांडेय से 3,78,000 और भोलानाथ से 11,65,500 रुपये रिकवरी का आदेश पहले ही जारी हो चुका है।
गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : रत्ना सिंह
कवि सम्मेलन में छलके एकता के भाव
प्रतापगढ़। सदर क्षेत्र के महकनी में मीरा देवी जय नारायण की याद में सद्भावना दिवस मनाया गया। कवि सम्मेलन के बाद पूर्व सांसद रत्ना सिंह ने गरीबों को कंबल वितरित किया। कार्यक्रम में साहित्यकारों ने एकता के भाव प्रदर्शित कर लोगों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
पूर्व सांसद रत्ना सिंह ने मीरा देवी जय नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बहुत कम ही लोग ऐसे होते हैं, जिनके नहीं रहने पर लोग उन्हें याद करने को मजबूर होते हैं। उन्होंने गरीबों को कंबल वितरित करते हुए कहा कि गरीबों की सेवा से पुण्य मिलता है। कवि सम्मेलन की शुरुआत प्रमोद लंठ की वाणी वंदना से हुई। कवि सम्मेलन में अनूप त्रिपाठी, हरिवंश शौर्य, सुरेश दुबे व्योम, शेष नारायण राही, अर्जुन साहू ने अपने काव्य पाठ से सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव श्याम किशोर शुक्ला, ओम प्रकाश पांडेय, श्याम शंकर शुक्ला, शिवेशानंद, वीरेंद्र पंडित, धर्मेंद्र राज पंडित, योगेंद्र मिलन पंडित, जितेंद्र कुमार पंडित ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर कृपा शंकर मिश्र, राजेश मिश्र, राजेंद्र मिश्र, शैलेेंद्र मिश्र, विनोद पांडेय, दुष्यंत सिंह, नरसिंह मिश्र, नीरज मिश्र, कमला प्रसाद त्रिपाठी, अष्ट भुजा प्रसाद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे ।