फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   रूबेला का टीका लगाते ही अचेत हुए आधा दर्जन छात्र

रूबेला का टीका लगाते ही अचेत हुए आधा दर्जन छात्र

Wed, 05 Dec 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
रूबेला का टीका लगाते ही अचेत हुए आधा दर्जन छात्र
प्रतापगढ़। मिजिल्स रूबेला का टीका लगते ही आधा दर्जन स्कूली बच्चों की हालत बिगड़ गई। वह अचेत हो गए। इससे विद्यालय मेें हडक़ं प मच गया। हालांकि स्कूल में ही इलाज के बाद उन्हें आराम मिल गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 5 वर्ष आयु सीमा के बच्चों को मिजिल्स रूबेला का टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भ्रमण कर विद्यालयों में टीका लगा रही है। मंगलवार को टीम शहर स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में टीकाकरण के लिए गई थी। यहां टीकाकरण के दौरान चार बच्चों की हालत बिगड़ गई। उन्हें अचेत देखकर लोग परेशान हो गए। आननफानन में उनका स्कूल में उपचार शुरू किया गया। थोड़ी देर बाद उनकी हालत में सुधार हो गया। इसी तरह पृथ्वीगंज बाजार के समीप महेरी प्राथमिक विद्यालय में भी टीकाकरण के दौरान तीन बच्चे अचेत हो गए। उपचार के दौरान उनकी भी स्वास्थ्य में सुधार हो गया। इस बाबत उप प्रतिरक्षण अधिकारी महेश सिंह ने बताया कि खाली पेट टीकाकरण से ऐसी स्थितियां बन जाती हैं। टीकाकरण खाली पेट नहीं कराना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed